Friday, February 6, 2026
Homeखेलयाद रहेगी तुम्हारी बादशाहत... भारत को वर्ल्ड चैंपियन बना रोहित ने T20...

याद रहेगी तुम्हारी बादशाहत… भारत को वर्ल्ड चैंपियन बना रोहित ने T20 इंटरनेशनल को कहा अलविदा

भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनकर रोहित शर्मा ने T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ रोहित शर्मा की T20 फॉर्मेट में टीम इंडिया से कप्तानी भी खत्म हो गई है।

-

Rohit Sharma Retires: जिस ट्रॉफी का इंतजार पिछले 17 साल से पूरा भारत कर रहा था। उस ट्रॉफी को भारत ने रोहित शर्मा के कप्तानी में अपने नाम कर लिया है। रोहित शर्मा के कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम 17 साल बाद फिर से T20 में वर्ल्ड चैंपियन बन गई है। भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनकर रोहित शर्मा ने T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ रोहित शर्मा की T20 फॉर्मेट में टीम इंडिया से कप्तानी भी खत्म हो गई है।

रोहित ने लिया t20 से संन्यास

T20 विश्व कप 2024 के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा ने अपने अंतरराष्ट्रीय T20 करियर का आखिरी मुकाबला खेला है। जैसे ही भारतीय टीम ने t20 विश्व कप 2024 के टूर्नामेंट को अपने नाम किया। उसके बाद रोहित शर्मा ने आधिकारिक तौर पर बताया कि यह उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय T20 मुकाबला था इसके बाद रोहित शर्मा T20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेलेंगे। रोहित शर्मा के T20 करियर को क्रिकेट फैंस हमेशा याद रखेंगे क्योंकि रोहित शर्मा का अंतरराष्ट्रीय T20 करियर बहुत ही शानदार रहा है।

T20 के महान कप्तान थे रोहित

विराट कोहली के बाद सभी फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे थे T20 फॉर्मेट में रोहित शर्मा के कप्तानी बहुत ही शानदार रहे हैं। क्योंकि रोहित शर्मा के कप्तानी में भारतीय टीम के खिलाड़ी बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करते हैं। रोहित शर्मा के रिटायरमेंट ने क्रिकेट फैंस को इमोशनल कर दिया है। रोहित शर्मा के कप्तानी में भारत ने दूसरी बार विश्व कप की ट्रॉफी उठाई है और रोहित शर्मा ने भारत को विश्व विजेता बनकर t20 से अलविदा कह दिया है।

Read More-खराब फार्म के बीच कोहली के सपोर्ट में उतरे सौरव गांगुली, कहा ‘वह भी इंसान हैं…’,

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts