Saturday, February 7, 2026
Homeखेलहार्दिक को T20 विश्व कप का हिस्सा बनना नहीं चाहते थे रोहित...

हार्दिक को T20 विश्व कप का हिस्सा बनना नहीं चाहते थे रोहित और अगरकर? हुआ बड़ा खुलासा

हार्दिक पांड्या को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है बताया जा रहा है कि कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सिलेक्टर अजीत आगरकर हार्दिक पांड्या को t20 विश्व कप टीम में लेना नहीं चाहते थे।

-

T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है। T20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल किया है। हाल ही में हार्दिक पांड्या को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है बताया जा रहा है कि कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सिलेक्टर अजीत आगरकर हार्दिक पांड्या को t20 विश्व कप टीम में लेना नहीं चाहते थे।

सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है जिसमें दावा किया गया है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या को t20 विश्व कप का हिस्सा बनना नहीं चाहते थे। कप्तान रोहित शर्मा के अलावा अजीत अगरकर ने भी t20 विश्व कप में हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया के पास विकल्प न होने की वजह से शामिल किया है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भी भारतीय टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने बताया था की हार्दिक पांड्या की जगह ले सके ऐसा कोई खिलाड़ी अभी तक टीम इंडिया के पास नहीं है। इस बयान से साफ हो गया था कि भारत के पास हार्दिक पांड्या का विकल्प नहीं है जिस कारण उन्हें t20 विश्व कप में शामिल किया गया है।

मुंबई के कप्तान बनने के बाद हुआ विवाद

आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बना दिया गया जिसके बाद हार्दिक पांड्या सबसे ज्यादा चर्चा में आने लगे। इसके बाद सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा की कई सारी ऐसी तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए जिनको देखकर लग रहा है की हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा के बीच अनबन चल रही है। कई सोशल मीडिया रिपोर्ट्स में भी दावा किया गया है कि मुंबई इंडियंस दो गुटे में बंट गई है।

Read More-सचिन तेंदुलकर ने खाया इरफान पठान की वाइफ के हाथ का बना खाना, तारीफ में कही ये बात

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts