Tuesday, March 3, 2026
Homeखेलहो गया कंफर्म... IPL 2024 खेलेंगे ऋषभ पंत, BCCI ने किया ऐलान,...

हो गया कंफर्म… IPL 2024 खेलेंगे ऋषभ पंत, BCCI ने किया ऐलान, ये दो गेंदबाज हुए बाहर

बीसीसीआई ने ऋषभ पंत को आईपीएल 2024 के लिए फिट करार दे दिया है। इसके अलावा बीसीसीआई ने इन दो खिलाड़ियों को आईपीएल से बाहर भी कर दिया है।

-

IPL 2024: काफी समय से टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की फिटनेस को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे। क्योंकि ऋषभ पंत कर एक्सीडेंट के बाद लगातार फिटनेस को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आपको बता दे कि आज मंगलवार के दिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बड़ा ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई ने ऋषभ पंत को आईपीएल 2024 के लिए फिट करार दे दिया है। इसके अलावा बीसीसीआई ने इन दो खिलाड़ियों को आईपीएल से बाहर भी कर दिया है।

दिल्ली के लिए आईपीएल 2024 खेलेंगे पंत

आज आधिकारिक तौर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऐलान कर दिया है कि ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे। ऋषभ पंत की वापसी से दिल्ली कैपिटल और भी मजबूत हो जाएगी। एक बार फिर से ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। लेकिन ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर ही खेलते हुए नजर आ सकते हैं क्योंकि मैनेजमेंट ने पहले ही बताया था कि ऋषभ पंत को लेकर कोई भी जल्दबाजी नहीं की जाएगी अगर वह विकेट कीपिंग नहीं करते हैं तो उन्हें सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल किया जाएगा।

शमी के साथ बाहर हुआ ये खिलाड़ी

वनडे विश्व कप 2023 में अपनी गेंद से विपक्षी बल्लेबाजों को दहशत में डालने वाले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्ण को भी आईपीएल 2024 से बाहर कर दिया गया है। चोटिल होने की वजह से प्रसिद्ध कृष्णा अभी आईपीएल 2024 में मोहम्मद शमी की तरह नहीं खेल पाएंगे।

Read Moreइंग्लैंड के छक्के छुड़ाने वाले Sarfaraz Khan नहीं खेलेंगे IPL 2024, हैरान कर देगी वजह

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts