Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए हुए थे हालांकि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ऋषभ पंत भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। लेकिन अब ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट टीम के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलते हुए नजर आने वाले हैं जिसके लिए ऋषभ पंत का चयन टीम इंडिया में किया गया है। लेकिन आपको बता दे की ऋषभ पंत को इस टीम की कप्तानी दी जा रही थी लेकिन उन्होंने खुद कप्तानी का ऑफर ठुकरा दिया।
पंत ने ठुकराई कप्तानी
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हुए नजर आने वाले हैं। ऋषभ पंत दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे ऋषभ पंत को रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की कप्तानी की जाने वाली थी। दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों की बैठक में ऋषभ पंत को कप्तान घोषित किया जाने वाला था लेकिन ऋषभ पंत ने कप्तानी न करने का फैसला किया और खुद की जगह युवा बल्लेबाज आयुष बडोनी को कप्तान बनाने की बात कही। ऋषभ पंत के इस फैसले की हर तरफ तारीफ हो रही है।
ऋषभ पंत ने क्यों लिया ये फैसला?
सीनियर खिलाड़ी होने के बाद भी ऋषभ पंत ने युवा खिलाड़ी को कप्तानी देने का फैसला किया। ऋषभ पंत नया फैसला इसलिए लिया है कि वह नियमित रूप से दिल्ली का हिस्सा नहीं रह पाएंगे जिस कारण बाहर नहीं चाहते कि उनकी वजह से टीम में कोई भी बदलाव हो। पिछले 7 साल बाद ऋषभ पंत की डोमेस्टिक क्रिकेट में वापसी होने जा रही है।
Read More-7 मैच 5 शतक… 752 की औसत बनाए रन, फिर भी चैंपियंस ट्रॉफी से इस खिलाड़ी को किया गया नजरअंदाज
