Rinku Singh: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 फिल्म सबसे ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है। लोगों के बीच पुष्पा 2 फिल्म का क्रेज काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह भी अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के दीवाने बनते नजर आ रहे हैं उन्होंने पुष्पा 2 फिल्म के फेमस स्टेट को कॉपी किया है।
अल्लू अर्जुन की तरह रिंकू सिंह ने किया स्टेप
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वायरल वीडियो में भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह जिम में दिखाई दे रहे हैं। जहां पर रिंकू सिंह पुष्पा फिल्म के फेमस सिगनेचर स्टेप को कॉपी करते हुए नजर आ रहे हैं। रिंकू सिंह के साथ कुछ अन्य लोग भी दिखाई दे रहे हैं जो उन्हें की तरह स्टेप कर रहे है।
Pushpa 🤝 Rinku Singh.
– The craze for Allu Arjun. 🔥 pic.twitter.com/FTVkvQ6cah
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 14, 2024
केकेआर में है रिंकू सिंह
भारतीय युवा क्रिकेटर रिंकू सिंह इंटर प्रीमियर लीग 2025 में एक बार फिर से कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं क्योंकि इस बार रिंकू सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 करोड रुपए में रिटेन किया था। हालांकि सोशल मीडिया पर कहीं ऐसी रिपोर्ट भी सामने आई थी जिसमें कहा जा रहा था कि रिंकू सिंह कोलकाता के कप्तान भी बन सकते हैं हालांकि अभी तक कप्तानी पर कुछ भी फैसला नहीं हुआ है।
Read More-Ind vs Aus: गाबा टेस्ट के पहले दिन विलेन बनी बारिश, सिर्फ 13.2 ओवर का हो सका खेल
