Friday, February 6, 2026
Homeखेल1 रन से हारी RCB, मैदान पर ही फूट-फूट कर रोने लगी...

1 रन से हारी RCB, मैदान पर ही फूट-फूट कर रोने लगी Richa Ghosh, देखें वीडियो

एक रन से मिली हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स सिटी की तरफ से अर्धशतक लगाने वाली ऋचा घोष अपने आंसू नहीं रोक पाई और मैदान पर ही बैठकर रोने लगी।

-

RCB vs DC: वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 में बीती रात 10 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बहुत ही रोमांचक मुकाबले देखने को मिला है। उपल 2024 में दिल्ली कैपिटल ने आखिरी गेंद पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक रन से हरा दिया है। आपको बता दे कि एक रन से मिली हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स सिटी की तरफ से अर्धशतक लगाने वाली ऋचा घोष अपने आंसू नहीं रोक पाई और मैदान पर ही बैठकर रोने लगी।

मैदान पर ही भावुक में ऋचा घोष

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आखिरी दो गेंद में जीत के लिए 8 रनों की जरूरत थी। पांचवीं गेंद पर ऋचा घोष ने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया फिर आखिरी गेंद पर बेंगलुरु को जीत के लिए दो रनों की जरूरत थी। लेकिन आखिरी गेंद पर ऋचा घोष रन आउट हो गई और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एक रन से मैच हार गई। इसके बाद मैदान पर ही ऋचा घोष अपने आंसू नहीं रोक पाई और पिच पर बैठकर रोने लगी। ऋचा घोष के इमोशनल होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एक रन से जीती दिल्ली

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 181 रन बना दिए।

इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 180 रन बना पाए जिस कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एक रन से इस मैच को हार गए। इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए ऋचा घोष ने 29 गेंद में 51 रन की जुझारू पारी खेली है। लेकिन अंत में वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाई ।

Read More-‘जरा से रन क्या बना लिए, ज्यादा उछल रहा…’ बेयरस्टो ने गिल के साथ की बहस तो सरफराज ने कर दी बोलती बंद

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts