IPL 2025 Point Table: आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में कई मुकाबले खेले जा चुके हैं जहां पर फैंस को आईपीएल 2025 में कई धमाकेदार मैच देखने को मिले हैं। कल 30 अप्रैल को महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स का सामना श्रेयस अय्यर की टीम पंजाब किंग्स से हुआ है। जहां पर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया है। इसके बाद आईपीएल 2025 की अंक तालिका में बड़ा बदलाव हुआ है।
टॉप 2 में पहुंची पंजाब
आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 4 विकेट से जीत दर्ज की है इसी के साथ आईपीएल 2025 की अंक तालिका में बड़ा बदलाव हुआ है जहां पर पंजाब किंग श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अंक तालिका में 13 अंक के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। इस दौरान पंजाब किंग्स का नेट रन रेट +0.199 का रहा है। जबकि पहले नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है जिसके पास 14 अंक हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का नेट रन रेट +0.521 है।
मुंबई और गुजरात भी टॉप 4 में शामिल
इसके बाद आईपीएल 2025 की अंक तालिका में तीसरे नंबर पर हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस है। मुंबई इंडियंस से नीचे मैच जीते हैं जिस कारण मुंबई के पास 12 पॉइंट है और मुंबई का नेट रन रेट +0.889 का है। वही ने नेट रन रेट में पीछे होने के कारण गुजरात टाइटंस अंक तालिका में चौथे नंबर पर है जबकि गुजरात टाइटंस के पास भी 12 अंक है लेकिन गुजरात टाइटंस का नेट रन रेट +0.748 का है। फिर पांचवें नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स है दिल्ली के पास भी 12 अंक मौजूद हैं।
Read More-IPL 2025 में आई पहली हैट्रिक, चहल ने एक ओवर में चार विकेट लेकर रचा इतिहास, बना दिए कई रिकॉर्ड
