Sunday, December 7, 2025
Homeखेलशनिदेव को तेल चढ़ाते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना...

शनिदेव को तेल चढ़ाते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना नहीं मिलेगा फल

शनि जयंती का दिन शनि की साढ़ेसाती ,ढैय्या, शनि की अशुभ प्रभाव से मुक्ति पाने के लिए अहम माना गया है। शनि जयंती के दिन शनि दोष से राहत पाने के लिए जो आप उपाय करेंगे उसे दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

-

Shani Dosh: शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है शनि देव हर इंसान को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। ज्येष्ठ मास की अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाती है। इस साल शनि जयंती 27 में दिन मंगलवार को है। शनि जयंती का दिन शनि की साढ़ेसाती ,ढैय्या, शनि की अशुभ प्रभाव से मुक्ति पाने के लिए अहम माना गया है। शनि जयंती के दिन शनि दोष से राहत पाने के लिए जो आप उपाय करेंगे उसे दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

उपाय करते दौरान इन बातों का रखें ध्यान

-शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए अगर आप शनि देव को तेल चढ़ा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि सरसों का तेल शनिदेव के पैर की आखिरी उंगली पर ही चढ़ाएं। कभी भी शनि की पूरी मूर्ति पर तेल नहीं चढ़ाना चाहिए। यदि मूर्ति की जगह अनगढ़ पत्थर के रूप में शनि विराजमान है तो उसे पर तेल अर्पित करना बेहतर है।

-यदि शनि दोष से छुटकारा पाना चाहते हैं और दान कर रहे हैं तो कांसे की कटोरी में तेल और अपना मुंह उसमें देखें। फिर तेल में एक सिक्का डालकर शनि देव के मंदिर में तेल सहित कटोरी दान कर दें।

-यदि शनि देव की मूर्ति के दर्शन कर रहे हैं या पूजा पाठ करें तो इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी शनि की मूर्ति के सीधे सामने न खड़े हो और ना ही शनि देव की आंखों में आंखें डाल कर देखें।

-जो लोग अपनी माता, पत्नी, बहन या अन्य महिला का अपमान करते हैं तो उन्हें कभी भी शनि माफ नहीं करते हैं और शनि देव के प्रकोप का सामना करना पड़ता है। इसीलिए कभी किसी महिला का अपमान नहीं करना चाहिए।

-पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं इसमें काले तिल के कुछ दाने जरूर डाल लें।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-जून में होने जा रहा बुध का डबल गोचर, ये 3 राशि वाले खूब कमाएंगे पैसा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts