Friday, February 6, 2026
Homeखेलबाबर आजम के आउट होने पर आपा खो बैठा पाकिस्तानी नन्हा फैन,...

बाबर आजम के आउट होने पर आपा खो बैठा पाकिस्तानी नन्हा फैन, घरवालों के सामने तोड़ डाली टीवी

भारतीय टीम ने एक बार फिर से पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में शानदार जीत दर्ज की है। लेकिन इसी बीच एक पाकिस्तानी फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो बाबर आजम के आउट हो जाने पर अपना आपा खो देता है।

-

Ind vs Pak: क्रिकेट फैंस हमेशा अपनी टीम का सपोर्ट करते रहते हैं। कई क्रिकेट फैंस स्टेडियम में जाकर टीम का सपोर्ट करते हैं। तो कुछ फैंस ऐसे भी होते हैं जो टेलीविजन और मोबाइल के जरिए मैच देखते हैं। आपको बता दें कि क्रिकेट फैंस में भारत और पाकिस्तान मैच का कितना क्रेज होता है ये तो 14 अक्टूबर को हुए मैच में ही पता चल गया है। भारतीय टीम ने एक बार फिर से पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में शानदार जीत दर्ज की है। लेकिन इसी बीच एक पाकिस्तानी फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो बाबर आजम के आउट हो जाने पर अपना आपा खो देता है।

पाकिस्तानी फैन ने तोड़ी टीवी

इस समय सोशल मीडिया पर एक मैच देख रहे पाकिस्तानी फैन का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घर में कुछ लोग भारत और पाकिस्तान का मैच देख रहे होते हैं। तभी अचानक पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम आउट हो जाते हैं। बाबर आजम को आउट देखकर मैच देख रहा बच्चा अपना आपा खो देता है। इसके बाद सामने रखी एक चीज को वह टीवी पर फेंक कर मार देता है जिसके बाद टीवी गिर जाती है और फूट जाती है।

भारत के खिलाफ बाबर आजम ने लगाया अर्द्ध शतक

भारत के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। बाबर आजम ने भारत के खिलाफ 58 गेंद में 50 रनों की पारी खेली है इस दौरान बाबर आजम के बल्ले से 7 चौके निकले हैं। लेकिन अर्धशतक लगाने के तुरंत बाद बाबर आजम टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की बॉल पर क्लीन बोल्ड हो जाते हैं। जिस कारण भारतीय टीम पाकिस्तान को मैच में 7 विकेट से हरा देती है।

Read More-भारत-पाक मैच के बाद पत्नी अनुष्का शर्मा के हाथ में हाथ डाले दिखे Virat Kohli, पावर कपल का वीडियो हो रहा है वायरल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts