T20 World Cup: इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का नाम हमेशा ही किसी न किसी बजाज के सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना रहता है। T20 विश्व कप 2024 की तैयारी पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बहुत ही अजीबो गरीब अंदाज में की थी। क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने t20 विश्व कप 2024 की ट्रेनिंग पाकिस्तान आर्मी से ली थी। लेकिन पाकिस्तान की t20 विश्व कप में बिल्कुल भी काम नहीं आई है और t20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान को अमेरिका ने हार दिया है।
अमेरिका ने पाकिस्तान को हराया
अमेरिका को इंटरनेशनल क्रिकेट के लेवल पर सबसे छोटी टीमें माना जाता है। लेकिन अमेरिका ने t20 विश्व कप में पाकिस्तान को हराकर बहुत बड़ा उलट फेर किया है। बाबर आजम के कप्तानी वाली टीम पाकिस्तान टीम को यूनाइटेड स्टेट अमेरिका के खिलाफ t20 विश्व कप के अपने पहले ही मैच में शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है। अमेरिका से मिली हार के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान की खूब बेज्जती हुई है सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ाया गया है।
Boys trained so hard at an army camp to lose a match with the USA. #PAKvsUSA pic.twitter.com/WOTDzmUhcP
— Aakashavaani (@TheAakashavaani) June 6, 2024
आर्मी से ली थी ट्रेनिंग
T20 विश्व कप के लिए सभी टीमों ने अलग-अलग तरह से तैयारी की थी लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम को t20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की आर्मी ने ट्रेनिंग दी थी। पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने आर्मी के जवानों की तरह t20 विश्व कप की ट्रेनिंग ली थी। इसके कई वीडियो भी वायरल हुए थे एक बार फिर से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं जिसमें पाकिस्तान टीम अपनी आर्मी से t20 विश्व कप की तैयारी कर रही है।
