Tuesday, March 3, 2026
Homeखेलबैंगलोर में ढेर हुए भारतीय शेर, न्यूजीलैंड ने 36 साल बाद भारत...

बैंगलोर में ढेर हुए भारतीय शेर, न्यूजीलैंड ने 36 साल बाद भारत में जीता टेस्ट मैच

टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने 36 साल बाद भारतीय सरजमीं पर इतिहास रचा है। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने भारत को पहले टेस्ट मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया है।

-

IND vs NZ Test: भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में बुरी तरह से हराया था लेकिन टीम इंडिया की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अच्छी नहीं रही है क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने 36 साल बाद भारतीय सरजमीं पर इतिहास रचा है। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने भारत को पहले टेस्ट मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया है।

आठ विकेट से हारी टीम इंडिया

रोहित शर्मा ने टेस्ट जीत कर पहले मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का मौका दिया था जो निर्णय गलत साबित हुआ था क्योंकि भारतीय टीम के बल्लेबाज सिर्फ 46 रन ही पहली पारी में बना पाए थे जिसके जवाब में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने पहली पारी में 402 रनों का विशाल स्कोर बना दिया फिर दूसरी पारी में भारतीय टीम ने वापसी करते हुए 462 रन बनती है जिस कारण न्यू जीलैंड को जीत के लिए 107 रनों का लक्ष्य मिला। इसके बाद न्यूजीलैंड ने दो विकेट के नुकसान पर 110 रन बना दिए और भारतीय टीम को 8 विकेट से मुकाबले में हरा दिया।

36 साल बाद किया ये कारनामा

पिछले 36 साल से भारतीय टीम अपने घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम से कभी भी नहीं हारी है। 1988 में न्यूजीलैंड ने भारत में टीम इंडिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट मुकाबला जीता था लेकिन अब साल 2024 में टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मुकाबले में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 8 विकेट से जीत मिल गई है और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम में 36 साल बाद भारतीय सरजमीं पर टेस्ट मुकाबला जीता है।

Read More-RCB में आ जाओ… रोहित शर्मा से फैन ने की ये मांग, देखें वीडियो

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts