Mumbai Indians: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। क्योंकि हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं और हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 के शुरुआती दो मैच लगातार हार गई है। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस मुंबई इंडियंस की हार का हार्दिक पांड्या की खराब कप्तानी को बता रहे हैं। इसी बीच मुंबई इंडियंस का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा कप्तान हार्दिक पांड्या को नजर अंदाज करते नजर आ रहे हैं।
हार्दिक को मलिंगा ने किया नजर अंदाज
सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पैड पहन कर बल्लेबाजी कोच कायरन पोलार्ड और गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा के पास जाते हैं। लेकिन हार्दिक को आता देख पोलार्ड वहां से उठने लगते हैं लेकिन मलिंगा को रोक कर खुद कुर्सी से उठ जाते हैं। हार्दिक पांड्या को देखकर वह तुरंत वहां से चले जाते हैं। इस वीडियो के बाद फैंस हार्दिक पांड्या को खूब ट्रोल कर रहे हैं।
— Cric guy (@Cricguy88) March 27, 2024
हार्दिक की कप्तानी में मुंबई ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
आपको बता दे कि अभी तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर करने का रिकॉर्ड दर्ज था। लेकिन आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के नाम एक शर्मनाथ रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। क्योंकि मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को हार्दिक पांड्या की कप्तानी में आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाने दिया है।
Read More-SRH ने तोड़ा RCB का एतिहासिक रिकॉर्ड, 20 ओवर में बना दिए 277 रन
