Homeखेलइस बार Team India बन जाएगी वर्ल्ड चैंपियन? MS Dhoni ने वर्ल्ड...

इस बार Team India बन जाएगी वर्ल्ड चैंपियन? MS Dhoni ने वर्ल्ड कप 2023 को लेकर दिया बड़ा बयान

विश्व कप 2023 में सभी मैच देखकर भारतीय टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर बनी हुई है। लेकिन इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वर्ल्ड कप 2023 को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

-

World Cup 2023: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 2023 में अकेली ऐसी टीम है जिसने अभी तक एक भी मैच नहीं गंवाया है सभी मैच में शानदार जीत हासिल की है। विश्व कप 2023 में सभी मैच देखकर भारतीय टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर बनी हुई है। लेकिन इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वर्ल्ड कप 2023 को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

महेंद्र सिंह धोनी ने दिया बड़ा बयान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से इंटरव्यू के दौरान वर्ल्ड कप 2023 को लेकर सवाल किए गए तब उन्होंने टीम इंडिया को लेकर जवाब देते हुए कहा है कि ‘यह टीम बहुत अच्छी है। बहुत अच्छा सुतंलन है टीम का। सभी खिलाड़ी अच्छा खेल रहे हैं। इसलिए सब कुछ बहुत अच्छा दिख रहा है। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं बोलूंगा, बाकी समझदार को इशारा काफी होता है।’ महेंद्र सिंह धोनी इशारों इशारों में बताना चाह रहे हैं कि भारतीय टीम विश्व कप 2023 को जीत लेगी।

धोनी के कप्तानी में आया था वर्ल्ड कप

भारतीय क्रिकेट टीम में अभी तक सिर्फ दो बार ही विश्व कप का खिताब जीता है। भारतीय टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप के खिताब को कपिल देव की कप्तानी में 1983 में जीता था। इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना आखिरी वनडे विश्व कप साल 2011 में जीता था इस दौरान भारतीय टीम के कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे थे। लेकिन पिछले 12 सालों में भारतीय टीम को लगातार विश्व कप में निराश होना पड़ रहा है।

Read More-हार्दिक की जगह मिलेगा इस खतरनाक ऑलराउंडर को Team India में मौका! बल्ले से कर रहा चौके-छक्के की बरसात

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts