Sunday, December 7, 2025
Homeखेलमेगा ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर हो सकती है पैसे की बारिश,...

मेगा ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर हो सकती है पैसे की बारिश, यह भारतीय तोड़ सकता है सभी रिकॉर्ड

कोलकाता नाइट राइडर्स के खतरनाक बल्लेबाज फिल्म साल्ट अगर आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में आते हैं तो उन पर खूब बोली लग सकती है। फ्रेंचाइजी फिल सॉल्ट को खरीदने के लिए काफी महंगी बोली भी लगा सकती हैं

-

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का टूर्नामेंट धीमे-धीमे करीब आ रहा है लेकिन इस बार आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा जिसमें कई बड़े खिलाड़ियों पर बोली लग सकती है। हम आपको इस आर्टिकल में तीन ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर आईपीएल 2025 में सबसे बड़ी बोली लग सकती है इस लिस्ट में यह भारतीय बल्लेबाज भी शामिल है।

1. रोहित शर्मा

खबरें है कि मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी इस बार मेगा ऑक्शन में उतर सकते हैं। लेकिन अभी तक मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिलीज नहीं किया है और ना कोई भी पुष्टि हुई है लेकिन अगर रोहित शर्मा नीलामी में आते हैं तो फ्रेंचाइजी उन पर करोड़ों रुपए लुटा सकती हैं और वह आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी भी साबित हो सकते हैं। खबरें थे कि लखनऊ सुपर जाइंट्स रोहित शर्मा को 50 करोड़ में अपने साथ शामिल करना चाहती है।

2. फिल सॉल्ट

कोलकाता नाइट राइडर्स के खतरनाक बल्लेबाज फिल्म साल्ट अगर आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में आते हैं तो उन पर खूब बोली लग सकती है। फ्रेंचाइजी फिल सॉल्ट को खरीदने के लिए काफी महंगी बोली भी लगा सकती हैं क्योंकि आईपीएल 2024 में फिलहाल में कोलकाता को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। क्योंकि उन्होंने पिछले सीजन के 12 मैच में 182 की स्ट्राइक रेट से 435 रन बनाए थे।

3.सैम कर्रन

आईपीएल 2023 के मेगा ऑप्शन में सम करण को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ की मोटी रकम देखकर खरीदा था। इसके बाद उन्होंने कई मैच में पंजाब किंग्स की कप्तानी भी की है। लेकिन अगर पंजाब किंग्स उन्हें रिलीज कर देती है तो वह नीलामी में काफी महंगे बिक सकते हैं। क्योंकि इससे हम कारण एक खतरनाक बल्लेबाज होने के साथ-साथ तेज गेंदबाज भी है जो टीम को हर स्थिति में मैच जिताने की क्षमता रखते हैं।

Read More-टेस्ट सीरीज से पहले चिंता में पड़े भारतीय फैंस, बुरी तरह चोटिल हुआ ये भारतीय बल्लेबाज

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts