Arjun Award 2023: भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से साल 2023 में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले साल 2023 में वनडे विश्व कप 2023 भी खेला है। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम अर्जुन अवार्ड के लिए नॉमिनेट हुआ था। इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम के खतरनाक तेज गेंदबाज मोहम्मद समीर को राष्ट्रपति की तरफ से अर्जुन अवार्ड के द्वारा सम्मानित किया गया है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मोहम्मद शमी हुए अर्जुन अवार्ड से सम्मानित
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से राष्ट्रपति भवन में आज 9 दिसंबर के दिन अर्जुन अवार्ड से सम्मान दिया गया है। इससे पहले भारतीय के टीम के 57 खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्वारा अर्जुन अवार्ड दिया जा चुका है। मोहम्मद शमी अर्जुन अवार्ड हासिल करने वाले 58वे क्रिकेटर बन गए हैं।
#WATCH | Delhi: Mohammed Shami received the Arjuna Award from President Droupadi Murmu at the National Sports Awards. pic.twitter.com/znIqdjf0qS
— ANI (@ANI) January 9, 2024
वर्ल्ड कप में शमी ने मचाया था गदर
टीम इंडिया क्रिकेट गेंदबाज मोहम्मद शमी को वनडे विश्व कप 2023 के स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया था। इसके बाद मोहम्मद शमी को टीम इंडिया की तरफ से वर्ल्ड कप के शुरुआती चार मैचों में मौका नहीं दिया गया। हार्दिक पांड्या के चोटिल हो जाने के बाद मोहम्मद शमी को टीम इंडिया में मौका दिया गया जिसके बाद मोहम्मद शमी ने अपनी घातक गेंदबाजी से दुनिया के सभी बल्लेबाजों के होश उड़ा दिए। मोहम्मद शमी वनडे विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज रहे हैं। जिस कारण मोहम्मद शमी को अर्जुन अवार्ड दिया गया है।
Read More-WTC की अंक तालिका में नंबर-1 बना भारत, दक्षिण अफ्रीका को हराकर टॉप पर बनाई जगह
