Homeखेल‘बहन की…’ पाकिस्तान टीम के सिलेक्शन पर बात करते हुए आपा खो...

‘बहन की…’ पाकिस्तान टीम के सिलेक्शन पर बात करते हुए आपा खो बैठे मोहम्मद आमिर, लाइव शो में दे बैठे गाली?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर हमेशा अपने तीखे बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इस बार मोहम्मद आमिर लाइव शो के दौरान आपा खो देते हैं।

-

Mohammad Amir: इस समय पूरे विश्व में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर कई तरह की बातें हो रही है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत में हो रहे वनडे विश्व कप 2023 से बाहर हो गई है और वह अपने देश पाकिस्तान लौट चुकी है। आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर हमेशा अपने तीखे बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इस बार मोहम्मद आमिर लाइव शो के दौरान आपा खो देते हैं।

लाइव शो में गाली दे गए मोहम्मद आमिर?

टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में मोहम्मद आमिर अपने पाकिस्तान टीम के सिलेक्शन पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं जिसमें वह कहते हैं कि “मैं चोटिल हुआ, मुझे बैक में ऐंठन हुई। मेरी जगह रोमान सेमीफाइनल खेले। फाइनल में मैं फिट होकर आया। मिकी और सैफी भाई ने कहा कि आमिर ही खेलेगा, हमारा मेन बॉलर है, ये हमें पता कि मैच जितवा सकता है। क्या सिस्टम ने कहा था कि बहन की…सॉरी।”

मोहम्मद आमिर पर लग चुका है बैन

एक समय ऐसा था जब मोहम्मद आमिर ने अपनी घातक गेंदबाजी से सभी को हैरान कर दिया था। लेकिन पाकिस्तान के घरेलू मैच में मोहम्मद आमिर पर स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगा था। जिसके बाद मोहम्मद आमिर को क्रिकेट बोर्ड ने 5 सालों के लिए बैन कर दिया था। इसके बाद मोहम्मद आमिर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से खराब संबंधों के कारण मैच 28 साल की उम्र में ही अपने क्रिकेट करियर को खत्म कर दिया था और संन्यास का ऐलान कर दिया था।

Read More-गेंदबाजों के लिए काल साबित हो रहे Rohit Sharma, इस साल लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts