HomeखेलMitchel Starc ने डाली ऐसी खतरनाक यार्कर, टूट गया वेस्टइंडीज के बल्लेबाज...

Mitchel Starc ने डाली ऐसी खतरनाक यार्कर, टूट गया वेस्टइंडीज के बल्लेबाज का अंगूठा

इसी बीच ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में मिचेल स्टार्क ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज को ऐसी खतरनाक जाकर फेंकी। कि उसका अंगूठा ही टूट गया।

-

AUS VS WI: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने आज के समय में अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर दुनिया के कई बड़े बल्लेबाजों के होश उड़ा रखे हैं। ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क हमेशा अपनी खतरनाक यार्कर के लिए जाने जाते हैं। मिचेल स्टार्क के के खतरनाक यार्कर का बल्लेबाज के पास कोई जवाब नहीं रहता है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में मिचेल स्टार्क ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज को ऐसी खतरनाक जाकर फेंकी। कि उसका अंगूठा ही टूट गया।

यार्कर ने तोड़ा बल्लेबाज का अंगूठा

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शमर जोसेफ बल्लेबाजी कर रहे थे। इस दौरान शमर जोसेफ के सामने ऑस्ट्रेलिया टीम के खूंखार तेज गेंदबाज में चले स्टार्क ओवर करने के लिए आए। इस दौरान शमर जोसेफ को मिचेल स्टार्क ने खतरनाक यार्कर फेंकी। इसके बाद अंपायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू दे दिया लेकिन वह नो बॉल थी। लेकिन फिर अचानक शमर जोसेफ मैदान पर बैठ गए। इसके बाद फिजियो को बुलाया गया। लेकिन वह बल्लेबाजी बिल्कुल भी नहीं कर पाए तुरंत उन्हें दो खिलाड़ियों की मदद से मैदान के बाहर ले जाया गया।

ऑस्ट्रेलिया को मिला 216 रनों का लक्ष्य

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 311 रन बनाए थे जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने 289 रनों के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। फिर दूसरी पारी में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों ने 193 रन बनाए हैं। जिस कारण ऑस्ट्रेलिया को मैच जीतने के लिए 216 रनों का लक्ष्य मिला। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 60 रन है।

Read More-Ind vs Eng: इंग्लैंड के लिए संकटमोचन बने ओली पोप, तीसरे दिन बनाई 126 रनों की बढ़त

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts