Friday, February 6, 2026
Homeखेलमहेंद्र सिंह धोनी ने टी-शर्ट से दिखाई देशभक्ति, पहलगाम हमले पर पोस्ट...

महेंद्र सिंह धोनी ने टी-शर्ट से दिखाई देशभक्ति, पहलगाम हमले पर पोस्ट ना शेयर करने पर हुए थे ट्रोल

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वायरल वीडियो में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फ्मेंलाईट नजर आ रहे हैं।

-

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम हमेशा ही सुर्खियों में बना रहा था। महेंद्र सिंह धोनी और भारतीय सेना का पुराना रिश्ता रहा है क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी टेरिटोरियल आर्मी के लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर है। महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर बहुत ही काम एक्टिव रहते हैं हाल ही में पहलगाम हमले पर कोई भी पोस्ट शेयर नहीं किया था जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। अभी इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी की शर्ट सुर्खियों में बनी हुई है।

वायरल हो रहा धोनी का वीडियो

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वायरल वीडियो में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फ्मेंलाईट नजर आ रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी की टीशर्ट पर ऐसा कुछ लिखा है जो सभी का ध्यान खींच रहा है। महेंद्र सिंह धोनी ने ब्लैक कलर की शर्ट पहनी है जिस पर लिखा है कि “कर्तव्य, सम्मान, देश” धोनी के फैंस उनका ये वीडियो बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए थे धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी को लेकर पोस्ट शेयर किया था जिसके बाद में महेंद्र सिंह धोनी ने पहलगाम आतंकी हमले पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी थी। इसी वजह से यूजर्स ने महेंद्र सिंह धोनी को सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा ट्रोल किया था।

Read More-‘रोहित ने संन्यास लेकर सही किया…’ हिटमैन के टेस्ट से रिटायरमेंट पर ये क्या बोले सौरव गांगुली

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts