Monday, December 8, 2025
Homeखेलमहेंद्र सिंह धोनी ने किया IPL इंपैक्ट प्लेयर रूल का विरोध, दे...

महेंद्र सिंह धोनी ने किया IPL इंपैक्ट प्लेयर रूल का विरोध, दे दिया बड़ा बयान

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के इंफैक्ट प्लेयर रूल को लेकर बड़ा बयान दिया है।

-

MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 43 साल की उम्र में भी आईपीएल खेलते हुए नजर आ रहे हैं आईपीएल 2025 में भी महेंद्र सिंह धोनी का जलवा देखने को मिल रहा है महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के इंफैक्ट प्लेयर रूल को लेकर बड़ा बयान दिया है।

महेंद्र सिंह धोनी ने दिया ये बयान

महेंद्र सिंह धोनी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि “जब यह पहली बार आया था तो मैंने एक बात कही थी कि आईपीएल इतनी अच्छी स्थिति में है कि इसमें कुछ जोड़ने की जरूरत नहीं है। खेल पहले से ही काफी हाई-स्कोरिंग थे, वे अच्छे चल रहे थे, मैच काफी प्रतिस्पर्धी थे। हमने इस प्रारूप में अक्सर देखा है कि मैच पांच ओवर में समाप्त हो जाते हैं, आप बहुत सारे विकेट खो देते हैं। उचित रन बनाने में विफल रहते हैं और विपक्षी आसानी से जीत जाते हैं।”

क्या है इंपैक्ट प्लेयर रूल?

बीसीसीआई ने आईपीएल को रोमांचक बनाने के लिए इंपैक्ट प्लेयर रूल जारी किया था। जिसके तहत टॉस के दौरान कप्तान प्लेईंग 11 के अलावा पांच अतिरिक्त खिलाड़ियों का नाम जोड़ सकता है। फिर कप्तान को मैच के बीच में अपने प्लेइंग इलेवन में किसी एक खिलाड़ी को हटाकर उन पांच खिलाड़ियों में से किसी एक खिलाड़ी को जोड़ने का अधिकार होता है। इस नियम के आने के बाद आईपीएल में ज्यादातर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिल रहे हैं।

Read More-17 अप्रैल को IPL में पहली बार बनेंगे 300 रन, डेल स्टेन ने किया बड़ा दावा, जानें किसका है मुकाबला

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts