Monday, December 8, 2025
Homeखेल24.75 करोड़ में मिचेल स्टार्क को खरीद कर KKR ने कर दी...

24.75 करोड़ में मिचेल स्टार्क को खरीद कर KKR ने कर दी बड़ी गलती? रिंकू सिंह तक जड़ रहे छक्के

प्रैक्टिस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स कोई बड़ा कमाल नहीं कर पा रहे हैं। रिंकू सिंह मिचेल स्टार्क की गेंद पर गगनचुंबी छक्का लगाया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

-

Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खूंखार के गेंदबाज मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ में खरीदा था। जिस कारण में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। लेकिन आपको बता दे कि प्रैक्टिस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स कोई बड़ा कमाल नहीं कर पा रहे हैं। रिंकू सिंह मिचेल स्टार्क की गेंद पर गगनचुंबी छक्का लगाया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मिचेल स्टार्क की गेंद पर रिंकू ने जड़ा छक्का

कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2024 की तैयारी खास अंदाज में कर रहा है। क्योंकि सभी खिलाड़ियों की प्रैक्टिस के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 से पहले अपने स्क्वाड को दो भागों में बांट दिया। इसके बाद दोनों स्क्वाड के बीच मैच कराया गया। फिर अंत के ओवर में आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क का सामना युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह से हुआ। लेकिन रिंकू सिंह ने मिशेल स्टार्क की गेंद पर शानदार छक्का लगाया है।

चार ओवर में खर्च कर दिए 40 रन

अगर हम मिचेल स्टार्क के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने इस प्रैक्टिस मैच में चार ओवर गेंदबाजी की है जिसमें उन्होंने 10 की इकोनामी से 40 रन खर्च कर दिए। इस दौरान मिचेल स्टार्क को सिर्फ एक विकेट मिला है। मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने बहुत ही मोटी रकम देकर खरीदा है जिस कारण कोलकाता नाइट राइडर्स को मिचेल स्टार्क से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है अगर वह आईपीएल में खराब प्रदर्शन करते हैं तो कोलकाता नाइट राइडर्स की यह सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है।

Read More-महाकाल की शरण में पहुंचे लखनऊ के कप्तान,IPL से पहले केएल राहुल ने मंदिर में टेका माथा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts