Friday, February 6, 2026
HomeखेलInd vs Sa: दूसरे टेस्ट में विराट पारी खेलने को बेताब किंग...

Ind vs Sa: दूसरे टेस्ट में विराट पारी खेलने को बेताब किंग कोहली! नांद्रे बर्गर से निपटने के लिए खूब पसीना बहा रहे श्रेयस अय्यर

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने अभ्यास के दौरान खूब पसीना बहाया है।

-

Ind vs Sa: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली शर्मनाक हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी नेट पर खूब पसीना बहा रहे हैं। भारतीय टीम के खिलाड़ियों की नजर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन कर टेस्ट सीरीज को बराबर करने पर होंगी। आपको बता दे कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने अभ्यास के दौरान खूब पसीना बहाया है।

विराट कोहली ने बहाया पसीना

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी की थी। एक तरफ टीम इंडिया के सभी बल्लेबाज लगातार विकेट खो रहे थे तो दूसरी तरफ विराट कोहली खुद को संभाले हुए आक्रमण बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन अब इसके बाद विराट कोहली ने दूसरे टेस्ट के लिए नेट प्रैक्टिस के दौरान लगभग 1 घंटा तक अभ्यास किया है। इस दौरान विराट कोहली ने 20 से 25 मिनट तक थ्रोडाउन का भी सामना किया है।

अय्यर ने भी किया शॉर्ट गेंदों का अभ्यास

भारतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पहले टेस्ट मैच में पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर ने भारतीय टीम के टॉप बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है और उन्हें अपना शिकार भी बनाया है। नांद्रे बर्गर से निपटने के लिए भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने काफी समय तक शॉर्ट गेंदों का सामना किया है। क्योंकि कई बार देखा गया है कि श्रेयस अय्यर शॉर्ट गेंदों की वजह से आउट होते हैं।

Read More-गौतम गंभीर और एंडी फ्लॉवर के बाद इस दिग्गज ने भी छोड़ा LSG का साथ, लखनऊ को ढूंढना होगा नया बैटिंग कोच

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts