Khaleel Ahmed: भारतीय क्रिकेट टीम के खूंखार तेज गेंदबाज खलील अहमद इंग्लैंड में मौजूद हैं। क्योंकि खलील अहमद में के अंत में इंडिया ए के साथ इंग्लैंड दौरे पर आए हुए थे। लेकिन तेज गेंदबाज खलील अहमद को भारतीय टीम के लिए 5 मैच की टेस्ट सीरीज में शामिल नहीं किया गया था। इसके बाद अब खलील अहमद की किस्मत खुल गई है और उन्हें इंग्लैंड में खेलने का मौका मिल गया है।
इंग्लैंड में खेलेंगे खलील अहमद
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज खलील अहमद काउंटी चैंपियनशिप के टूर्नामेंट और वनडे कप मैच में खेलते हुए नजर आएंगे। क्योंकि खलील अहमद की एसेक्स के साथ डील कंफर्म हो गई है। खलील अहमद ने कहा “मैंने क्लब के इतिहास के बारे में बहुत कुछ सुना है। मैं इसका हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं और तत्काल प्रभाव डालने की कोशिश करूंगा। मैं चेम्सफोर्ड में खेलने, एसेक्स सदस्यों और प्रशंसकों से मिलने और ऐसा प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हूं, जिस पर वे गर्व कर सकें।”
एसेक्स के क्रिकेट निदेशक ने की खलील अहमद के तारीफ
भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद के लगातार शानदार प्रदर्शन को देखते हुए एसेक्स के क्रिकेट निदेशक क्रिस सिल्वरवुड ने कहा “हम भारत ए के लिए उनके प्रदर्शन से प्रभावित थे और हमारा दृढ़ विश्वास है कि वह हमारे पहले से ही बहुत मजबूत सीम अटैक को और मजबूत कर सकते हैं। बाएं हाथ के सीमर के रूप में, वह कुछ अलग पेश करते हैं और वनडे कप और काउंटी चैंपियनशिप दोनों में टीम में एक नया जोश भर देंगे ”
Read More-शेफाली जरीवाला के निधन पर दुखी हुए भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन, शेयर किया इमोशनल पोस्ट
