Sunday, December 7, 2025
HomeखेलRCB के खिलाफ मैच के लिए खूब तैयारी कर रहे ईशान किशन,...

RCB के खिलाफ मैच के लिए खूब तैयारी कर रहे ईशान किशन, प्रैक्टिस में छक्के सूर्या भी बने फैन

नेट प्रैक्टिस के दौरान मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने लंबे लंबे छक्के लगाए हैं जिसको देखकर सूर्यकुमार यादव भी उनके फैन बन गए।

-

Mumbai Indians: क्रिकेट फैंस 11 अप्रैल को होने वाले महा मुकाबला का इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि 11 अप्रैल को आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होने जा रहा है। जिस कारण इस महा मुकाबला के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी प्रैक्टिस में खूब पसीना बहा रहे हैं। आपको बता दें कि नेट प्रैक्टिस के दौरान मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने लंबे लंबे छक्के लगाए हैं जिसको देखकर सूर्यकुमार यादव भी उनके फैन बन गए।

नेट पर ईशान ने जड़े छक्के

मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें ईशान किशन नेट पर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते दिखाई दे रहे हैं। प्रैक्टिस के दौरान इशान किशन छक्के भी जड़ रहे हैं। जिसे देखकर बाउंड्री पर बैठे सूर्यकुमार यादव भी ईशान किशन की खूब तारीफ कर रहे हैं। इस दौरान ईशान किशन की बल्लेबाजी ने सूर्यकुमार यादव का दिल जीत लिया है।

बेंगलुरु के खिलाफ बड़ी पारी खेलेंगे ईशान

मुंबई इंडियंस के ओपनर बल्लेबाज इशान किशन ने अभी तक आईपीएल 2024 में कुछ खास अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इशान किशन ने अच्छी पारी खेली थी लेकिन अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुंबई इंडियंस के फैंस को किशन किशन से बड़ी पारी की उम्मीद है।

Read More-धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से क्यों लिया था सन्यास? पत्नी साक्षी ने सालों बाद खोला राज

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts