Thursday, February 5, 2026
Homeखेलक्या खत्म हुआ 24 के इस बल्लेबाज का करियर? Team India के...

क्या खत्म हुआ 24 के इस बल्लेबाज का करियर? Team India के बाद अब दिल्ली की प्लेइंग XI में भी नहीं मिल रहा मौका

पृथ्वी शॉ को जुलाई साल 2021 में आखिरी बार टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल मैच खेलते हुए देखा गया था। इसके बाद फैंस को उम्मीद थी कि पृथ्वी शॉ आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर फिर से टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं।

-

IPL 2024: भारतीय क्रिकेट टीम में खिलाड़ियों की कमी नहीं है जरा से भी खराब प्रदर्शन के कारण टीम से खिलाड़ियों को बाहर कर दिया जाता है। आपको बता दे कि भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी करने का सबसे अच्छा जरिया इंडियन प्रीमियर है। क्योंकि आपने अगर इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन किया तो आपको भारतीय टीम में मौका मिल सकता है। लेकिन इस बल्लेबाज को भारत के अलावा अब आईपीएल की प्लेइंग इलेवन में भी मौका नहीं मिल रहा है।

इस खिलाड़ी को दिल्ली ने नहीं दिया मौका

आपको बता दे कि इस बार आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के हाथों में चली गई है। पंजाब के खिलाफ आईपीएल 2024 के दूसरे मैच में ऋषभ पंत ने प्लेइंग इलेवन में युवा ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को मौका नहीं दिया। पृथ्वी शॉ की जगह पर ऋषभ पंत ने ओपनिंग की जिम्मेदारी मिचेल मार्श को दी।

करियर को लेकर खड़े हुए सवाल

आपको बता दे कि भारतीय टीम के 24 साल के युवा ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को जुलाई साल 2021 में आखिरी बार टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल मैच खेलते हुए देखा गया था। इसके बाद फैंस को उम्मीद थी कि पृथ्वी शॉ आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर फिर से टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। लेकिन अब आईपीएल की प्लेइंग इलेवन में भी पृथ्वी शॉ को मौका नहीं मिल रहा है जिस कारण अब सबके मन में सवाल उठ रहा है कि पृथ्वी शॉ टीम इंडिया में वापसी कैसे करेंगे।

Read More-भारत छोड़ अमेरिका में रहेंगे विराट-अनुष्का? बेटे के जन्म के बाद UK से नहीं लौटी एक्ट्रेस

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts