Saturday, February 7, 2026
Homeखेलक्या RCB के खिलाफ मैच के लिए फिट नहीं है Rohit Sharma?...

क्या RCB के खिलाफ मैच के लिए फिट नहीं है Rohit Sharma? मुंबई के हेड कोच ने दिया अपडेट

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा लखनऊ के खिलाफ मुकाबले से पहले चोटिल हो गए थे जिस कारण वह लखनऊ के खिलाफ मैच में टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे अब रोहित शर्मा की फिटनेस पर मुंबई इंडियंस के हेड कोच में बड़ी अपडेट दी है।

-

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस समय इंडियन प्रीमियर लीग के टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए ओपनर बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं। आपको बता दे कि मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा लखनऊ के खिलाफ मुकाबले से पहले चोटिल हो गए थे जिस कारण वह लखनऊ के खिलाफ मैच में टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे अब रोहित शर्मा की फिटनेस पर मुंबई इंडियंस के हेड कोच में बड़ी अपडेट दी है।

रोहित शर्मा की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस पर मुंबई इंडियंस टीम के हेड कोच हेड कोच जयवर्धने ने एक बड़ा अपडेट दिया है जिसमें उन्होंने बताया और कहा, ”रोहित अच्छी कंडीशन में लग रहे हैं। वे आज (प्रैक्टिस में) बैटिंग भी करेंगे” मुंबई इंडियंस के लिए यह बड़ी राहत की बात है रोहित शर्मा बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले के लिए फिट हो गए हैं और वह फिर से मुंबई के लिए ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे।

कल है बेंगलुरु से मुकाबला

कल हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस का सामना रजत पाटीदार की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होने वाला है कल 7 अप्रैल को आरसीबी और मुंबई के बीच मुकाबला खेला जाएगा जिसमें रोहित शर्मा वापसी करने वाले हैं। जिस कारण मैदान पर एक बार फिर से फैंस को रोहित शर्मा और विराट कोहली अलग-अलग टीम के लिए खेलते हुए देखने को मिलेंगे।

Read More-रोहित के साथ दोस्ती पर यह क्या बोले विराट कोहली, RO-KO के बॉन्ड पर दिया बड़ा बयान

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts