Thursday, March 5, 2026
HomeखेलInd W vs Eng W: पुरुषों का भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड...

Ind W vs Eng W: पुरुषों का भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड से लिया बदला, T20 मैच में 97 रनों से हराया

इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में भारत को पांच विकेट से हराया। इसके बाद भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड से भारतीय पुरुष टीम का बदला लिया है और इंग्लैंड को T20 मैच में बुरी तरह हराया है।

-

Ind W vs Eng W: एक तरफ भारतीय पुरुष टीम इंग्लैंड दौरे पर आई हुई है जहां पर भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज चल रही है लेकिन भारतीय पुरुष टीम को इंग्लैंड में पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में भारत को पांच विकेट से हराया। इसके बाद भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड से भारतीय पुरुष टीम का बदला लिया है और इंग्लैंड को T20 मैच में बुरी तरह हराया है।

भारत ने बनाए थे 210 रन

भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच t20 सीरीज का पहला T20 मुकाबला नॉटिंघम में खेला गया था। जिसमें भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए थे। इस दौरान कप्तान स्मृति मंधाना ने शानदार शतक लगाया और इंग्लैंड के खिलाफ 62 गेंद में 112 रन की पारी खेली है। इस पारी के दौरान उन्होंने 3 छक्के और 15 चौके लगाए हैं। जिसके बाद हरलीन देओल ने अपनी विस्फोटक पारी के दम पर टीम इंडिया को बड़े स्कोर तक पहुंचा। हरलीन देओल ने 23 गेंद में 43 रन की पारी खेली।

113 रन पर ढेर इंग्लैंड

211 के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उत्तर इंग्लैंड महिला टीम के बल्लेबाजों ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया जिस कारण पूरी इंग्लैंड टीम 14.5 ओवर में 113 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने 66 रन की पारी खेली लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। जिस कारण भारतीय महिला टीम ने 97 रन से इंग्लैंड महिला टीम को उसी के घर में हराया है।

Read More-‘तीन फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान सही नहीं…’ अचानक कप्तान ने टेस्ट टीम की कप्तानी से दिया इस्तीफा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts