Homeखेल‘ये साल 2023 का बदला है याद रखना...’ पैट कमिंस पर भारतीय...

‘ये साल 2023 का बदला है याद रखना…’ पैट कमिंस पर भारतीय फैन ने निकाला वनडे वर्ल्ड कप का गुस्सा, देखें वीडियो

भारतीय टीम ने वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपना बदला पूरा कर लिया है। इसके बाद एक फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

-

Ind vs Aus: क्रिकेट जगत में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम को सबसे मजबूत टीमों में से एक माना जाता है भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का सामना आईसीसी के कई बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में हो चुका है जिसमें कई बार ऑस्ट्रेलिया ने भारत को चैंपियन बनने से रोका है। आपको बता दे कि साल 2023 के वनडे विश्व कप में भी ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर वनडे विश्व कप की ट्रॉफी उठाई थी। इसके बाद करोड़ भारतीय फैंस का दिल टूट गया था लेकिन भारतीय टीम ने वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपना बदला पूरा कर लिया है। इसके बाद एक फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पैट कमिंस पर भड़का भारतीय फैन

सोशल मीडिया पर भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच मैच का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी पैट कमिंस मैदान से बाहर आ रहे होते हैं तभी एक भारतीय फैन साल 2023 के वनडे विश्व कप में मिली हार को लेकर पैट कमिंस से पर बरस जाता है। इस दौरान ये भारतीय फैन चिल्लाते हुए कहता है कि “पैट कमिंस, ये 2023 की हार का बदला है। हमने बदला ले लिया है। याद है अहमदाबाद। तुम कल घर लौटने वाले हो।”

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को किया बाहर

T20 विश्व कप 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को हरा दिया है भारत के खिलाफ मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का सफर t20 विश्व कप 2024 में खत्म हो गया है क्योंकि T20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में अब ऑस्ट्रेलिया टीम नहीं पहुंच पाएगी। ऑस्ट्रेलिया की जगह अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है भारत से पहले ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान के खिलाफ हार देखनी पड़ी थी।

Read More-कोच के इशारे पर चोटिल होने की एक्टिंग करने लगा अफगान खिलाड़ी, गुलबदीन की इस हरकत पर भड़के कई दिग्गज

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts