HomeखेलInd vs Eng: भारत या इंग्लैंड कौन जीतेगा 3-2 से टेस्ट सीरीज?...

Ind vs Eng: भारत या इंग्लैंड कौन जीतेगा 3-2 से टेस्ट सीरीज? डेल स्टेन ने की बड़ी भविष्यवाणी

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने टीम इंडिया और इंग्लैंड टीम के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है और इस टीम के जीतने की बात कही है।

-

Dale Steyn On Ind vs Eng Test Series: डेल स्टेन साउथ अफ्रीका के महान गेंदबाजों में से एक माने जाते थे। डेल स्टेन अपने जमाने के सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे हैं डेल स्टेन की गेंदबाजी के आगे बड़े से बड़े बल्लेबाज खौफ खाते थे। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने टीम इंडिया और इंग्लैंड टीम के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है और इस टीम के जीतने की बात कही है।

डेल स्टेन की बड़ी भविष्यवाणी

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के खूंखार तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने इंग्लिश टीम और टीम इंडिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज को लेकर बयान देते हुए बताया है कि भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के सभी टेस्ट मैच रोमांचक होंगे जहां पर दोनों टीम एक दूसरे को कड़ी टक्कर देंगी। इसके अलावा डेल स्टेन ने 5 मैच की टेस्ट सीरीज की भविष्यवाणी करते हुए कहा “पांचों मैच करीबी होंगे, कोई भी बेनतीजा नहीं रहेगा। मुझे लगता है कि इंग्लैंड इस सीरीज को 3-2 से जीतेगी।”

युवाओं की होगी परीक्षा

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के अनुभवी दिग्गज नजर नहीं आ रहे हैं क्योंकि रविचंद्रन अश्विन के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है जिस कारण इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में युवा खिलाड़ियों की परीक्षा होने वाली है जहां पर भारतीय टीम के खिलाड़ियों का शानदार इंग्लैंड के खूंखार खिलाड़ियों से होगा।

Read More-स्टीव स्मिथ की कब होगी ऑस्ट्रेलिया टीम में वापसी? खुद दिया बाद अपडेट

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts