Monday, February 2, 2026
HomeखेलInd vs Afg: पहले T20 मैच से क्यों बाहर हुए Yashasvi Jaiswa?...

Ind vs Afg: पहले T20 मैच से क्यों बाहर हुए Yashasvi Jaiswa? सामने आई ये बड़ी वजह

भारतीय टीम के फैंस तब हैरान रह गए जब अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20 की प्लेइंग इलेवन में यशस्वी जायसवाल का नाम नहीं दिखा। यशस्वी जायसवाल के बाहर होने की वजह भी सामने आ गई है।

-

Ind vs Afg 1st T20: भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का पहला t20 मैच आज मोहाली में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। लेकिन भारतीय टीम के फैंस तब हैरान रह गए जब अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20 की प्लेइंग इलेवन में यशस्वी जायसवाल का नाम नहीं दिखा। यशस्वी जायसवाल के बाहर होने की वजह भी सामने आ गई है।

इस वजह से बाहर हुए यशस्वी जायसवाल

आपको बता दे कि भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने मैच से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा करते हुए बताया था कि अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20 मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग पर यशस्वी जायसवाल करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार यशस्वी जायसवाल पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे। यशस्वी जायसवाल इस मैच के लिए पूरी तरह से फिट नहीं थे जिस कारण उन्हें पहले मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया है।

गिल को मिला प्लेइंग 11 में मौका

यशस्वी जायसवाल के गैर मौजूदगी में भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन में अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर शुभमन गिल को शामिल किया गया है। शुभमन गिल ने वनडे विश्व कप के दौरान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग बल्लेबाजी की है और शुभमन गिल को भारतीय टीम का एक स्टार बल्लेबाज भी कहा जाता है। इस मैच में विराट कोहली भी नहीं खेल रहे हैं।

Read More-3 साल की हुई वामिका, लेकिन विराट-अनुष्का ने अभी तक नहीं दिखाया बेटी का चेहरा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts