Virat Kohli: विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज हैं उन्होंने आईपीएल के दौरान अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था विराट कोहली ने रोहित शर्मा के संन्यास के बाद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इसके बाद टीम इंडिया रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना इंग्लैंड दौरे पर गई हुई है। इंग्लैंड दौरे से पहले विराट कोहली को लेकर चौंकाने वाला दावा किया गया है।
कोहली को लेकर माइकल क्लार्क का बड़ा दावा
विराट कोहली को लेकर पूर्व दिग्गज माइकल क्लार्क ने बड़ा दावा करते हुए कहा “मैं इस पर विश्वास करता हूं। भारतीय क्रिकेट टीम अगर इंग्लैंड में बुरी तरह से पिट जाती है और अगर वह 5-0 से टेस्ट सीरीज हार जाती है, तो मुझे लगता है कि फैंस चाहेंगे कि विराट कोहली संन्यास से वापस आएं और फिर से टेस्ट क्रिकेट खेलें। मैं ईमानदारी से कहता हूं। मुझे लगता है कि उन्हें इंग्लैंड में बड़ी हार मिली, तो विराट कोहली वापस आएंगे। वह अभी भी टेस्ट क्रिकेट से प्यार करते हैं।”
12 मई को लिया था सन्यास
आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट के बीच रोहित शर्मा ने सन्यास लिया था जिसकी एक कुछ समय बाद ही अचानक विराट कोहली ने भी सन्यास का मन बना लिया। रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई विराट कोहली को संन्यास नहीं लेने देना चाहते थे बीसीसीआई ने विराट कोहली को इस फैसले पर विचार करने के लिए भी कहा था लेकिन अंत में विराट कोहली ने रोहित शर्मा के साथ टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी।
Read More-RCB के प्रोग्राम को स्थगित करना चाहती थी पुलिस, बेंगलुरु भगदड़ के बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
