Rohit Sharma Ritika Sajdeh Love Story: रोहित शर्मा भारत के सबसे सफल क्रिकेटरों में से एक माने जाते हैं रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने t20 विश्व कप का खिताब जीता और भारत चैंपियंस ट्रॉफी के टूर्नामेंट में भी चैंपियन बनी लेकिन हाल ही में रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। इसके बाद रोहित शर्मा अब अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। रोहित शर्मा और रितिक सजदेह की जोड़ी को उनके फैंस बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं हाल ही में रोहित शर्मा ने रितिक सजदेह के साथ रिलेशनशिप को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
रोहित ने कैसे किया था प्रपोज?
रोहित शर्मा ने हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा के शो पर अपनी लव लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है जिसमें रोहित शर्मा ने कहा “मैं रितिका को वहां लेकर गया जहां मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था। ये मेरे लिए खाना लेकर आई थी, हमने साथ में खाना खाया और कहा कि चलो आइस क्रीम खाने चलते हैं। हम कार में बैठकर मरीन ड्राइव से निकले, दादर, बांद्रा, वर्ली आदि सब निकल गया तो इसने मुझसे पूछा कहां है यार आइस क्रीम? तो मैंने रितिका से कहा कि बोरीवली में एक अच्छा आइस क्रीम वाला है, जहां मैं पहले रहा करता था। तब हम ग्राउंड पर पहुंचे। ग्राउंड पर आंध्र था, मैंने अपने दोस्तों को पहले ही बोलकर रखा था कि सेटअप करके रखना। जब मैं ये करूं तो इस मोमेंट को रिकॉर्ड कर लेना। मैंने अपनी कार को ग्राउंड के बीच में लगाया। पिच पर मैं घुटनों पर बैठा और फिर इन्हे प्रपोज किया।”
2015 में हुई थी शादी
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने रितिका सजदेह के साथ 13 दिसंबर साल 2015 में शादी की थी। इसके बाद साल 2018 में रितिक ने एक बेटे को जन्म दिया और रोहित शर्मा पहली बार पिता बने। रोहित शर्मा और रितिक की बेटी का नाम समायरा है। जिसके बाद 15 नवंबर साल 2024 को रितिका सजदेह ने एक बेटे को जन्म दिया। रोहित शर्मा और रितिका के बेटे का नाम अहान है।
