Sunday, February 1, 2026
Homeखेलकैंसर से जूझ रही हिना खान को बनाया गया कोरिया टूरिज्म का...

कैंसर से जूझ रही हिना खान को बनाया गया कोरिया टूरिज्म का ब्रांड एंबेसडर, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें

टेलीविजन की खूबसूरत अभिनेत्री हिना खान के फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है क्योंकि हिना खान को कोरिया टूरिज्म का ब्रांड एंबेसडर बना दिया गया है।

-

Hina Khan: टेलीविजन की अभिनेत्री हिना खान का एक्टिंग करियर बहुत ही धमाकेदार रहा है और उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में टीवी के कई पॉपुलर टीवी सीरियल में काम किया है। कैंसर से पीड़ित होने के कारण हिना खान अपनी पर्सनल लाइफ के कारण काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी रहती है। टेलीविजन की अभिनेत्री हिना खान बहादुरी से कैंसर से लड़ रही हैं। इसी बीच टेलीविजन की खूबसूरत अभिनेत्री हिना खान के फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है क्योंकि हिना खान को कोरिया टूरिज्म का ब्रांड एंबेसडर बना दिया गया है।

हिना खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी

टेलीविजन इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री हिना खान ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि उन्हें कोरिया टूरिज्म की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। क्योंकि कोरिया टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर के रूप में हिना खान को चुना गया है। हिना खान कोरिया टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर बन गई है और उन्होंने सोशल मीडिया पर इस मूवमेंट की कई सारी तस्वीर भी साझा की है इसके बाद हिना खान के फैंस एक्ट्रेस को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद क्या बोली हिना खान?

कोरिया टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर बनने की जानकारी शेयर करते हुए टेलीविजन की फेमस अदाकारा हिना खान ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा “कोरिया टूरिज्म ब्रांड एंबेसडर बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं! कोरिया की सुंदरता, संस्कृति और गर्मजोशी को बढ़ावा देने के लिए एक्साइटेड हूं। इस खूबसूरत देश की जर्नी के पिछले कुछ दिनों में मेरे एक्सपीरियंस को एक शब्द में बयां नहीं किया जा सकता। प्राचीन महलों से लेकर जीवंत सड़कों तक, कोरिया का जादू तलाशने का इंतज़ार कर रही हूं। कोरिया के अद्भुत नज़ारे, टेस्टी खाना और अविश्वसनीय संस्कृति को सभी को दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। इस सम्मान के लिए श्री एंड्रयू जेएच किम को शुक्रिया।”

Read More-‘रोहित-विराट और अश्विन शानदार विदाई के हकदार थे…’ भारतीय दिग्गजों के अचानक रिटायरमेंट पर अनिल कुंबले ने लगाई BCCI को लताड़

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts