Thursday, February 5, 2026
Homeखेल‘तू तो गया बेटा...’धोनी को 'गोल्डन डक' पर आउट करने के बाद...

‘तू तो गया बेटा…’धोनी को ‘गोल्डन डक’ पर आउट करने के बाद सोशल मीडिया निशाने पर आए हर्षल पटेल!

पंजाब किंग्स के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2024 में पहली बार गोल्डन डक का शिकार हुए हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर हर्षल पटेल को सीएसके के फैंस खूब खरी खोटी सुना रहे हैं।

-

IPL 2024: क्रिकेट फैंस आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। तब फैंस के बीच अलग ही तरह का क्रेज देखने को मिलता है। आईपीएल 2024 में महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला पकड़ रहा था और अभी तक कोई भी बल्लेबाज धोनी को आउट नहीं कर पाया था लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2024 में पहली बार गोल्डन डक का शिकार हुए हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर हर्षल पटेल को सीएसके के फैंस खूब खरी खोटी सुना रहे हैं।

हर्षल पटेल ने धोनी को किया आउट

आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच लो स्कोरिंग मैच देखने को मिला है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पंजाब के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। आईपीएल 2024 में यह पहली दफा हुआ है जब महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी के लिए आए हो और वह नाबाद ना लोटे हो। हर्षल पटेल ने पहली बार महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल 2024 में शिकार बनाया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Harshal Patel (@harshalvp23)

सोशल मीडिया पर लोगों ने निकाला गुस्सा

धोनी को आउट करने के बाद हर्षल पटेल को सोशल मीडिया पर नफरत का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि एक सोशल मीडिया यूज़र ने हर्षल पटेल की सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा “आउट कैसे किया थला को” तो वहीं एक दूसरे यूज़र ने लिखा “तेरी औकात है धोनी को आउट करने की?” इसके अलावा एक अन्य यूज़र ने हर्षल पटेल की पोस्ट पर लिखा “तू तो गया बेटा” इस तरह सोशल मीडिया पर हर्षल पटेल को काफी नफरत का सामना करना पड़ रहा है।

Read More-पत्नी के साथ रोमांटिक हुए CSK के कप्तान, बर्फीली वादियों से ऋतुराज गायकवाड़ ने शेयर की तस्वीर

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts