Homeखेलफिर से वानखेड़े में हुई हार्दिक पांड्या की हूटिंग, लेकिन किंग कोहली...

फिर से वानखेड़े में हुई हार्दिक पांड्या की हूटिंग, लेकिन किंग कोहली के एक इशारे से शांत हो गए फैंस

एक बार फिर से ऐसा हुआ जब हार्दिक पांड्या आरसीबी के खिलाफ वानखेड़े में बल्लेबाजी के लिए आए तब क्राउड ने हूटिंग करना शुरू कर दिया। इसके बाद विराट कोहली ने कुछ ऐसा कर दिया जिसने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया है।

-

MI vs RCB: मुंबई इंडियंस के कप्तान बनने के बाद हार्दिक पांड्या को फैंस से बहुत ही आलोचनाएं झेलनी पड़ रही हैं। हार्दिक पांड्या आईपीएल में जब मैदान पर आते हैं तब स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस हार्दिक पांड्या के खिलाफ हूटिंग करने लगते हैं। एक बार फिर से ऐसा हुआ जब हार्दिक पांड्या आरसीबी के खिलाफ वानखेड़े में बल्लेबाजी के लिए आए तब क्राउड ने हूटिंग करना शुरू कर दिया। इसके बाद विराट कोहली ने कुछ ऐसा कर दिया जिसने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया है।edc

कोहली ने किया हार्दिक का सपोर्ट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जब हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के लिए आए तब स्टेडियम में मौजूद लोगों ने बू करना शुरू कर दिया। इसके बाद फील्डिंग कर रहे हैं विराट कोहली ने हार्दिक पांड्या के सपोर्ट में इशारा करते हुए क्राउड को शांत कराया। इसके साथ विराट कोहली ने फैंस को हार्दिक पांड्या का सपोर्ट करने के लिए कहा। इसके बाद फैंस ने भी हार्दिक पांड्या का सपोर्ट करना शुरू कर दिया।

हार्दिक ने खोली शानदार पारी

मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 7 विकेट से मैच जीत लिया है। हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने अंत में 6 गेंद में 21 रन की शानदार पारी खेली है। इस छोटी सी पारी के दौरान हार्दिक ने तीन छक्के लगाए जिस कारण हार्दिक पांड्या का स्ट्राइक रेट इस दौरान 350 का था।

Read More-हार्दिक पांड्या के साथ भाई ने की करोड़ों की ठगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts