HomeखेलIPL 2024 से पहले बढ़ सकती हैं गुजरात टाइटंस की मुश्किलें, टीम...

IPL 2024 से पहले बढ़ सकती हैं गुजरात टाइटंस की मुश्किलें, टीम से बाहर होगा ये मैच विनर!

गुजरात टाइटंस को फिर से बड़ा झटका लग सकता है। क्योंकि यह खतरनाक खिलाड़ी आईपीएल 2024 के सीजन से बाहर हो सकता है।

-

IPL 2024: भारत में होने वाले आईपीएल 2024 के सीजन को ज्यादा समय नहीं बचा है। इस बार आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस टीम का कप्तान बदल गया है। क्योंकि हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस का साथ छोड़कर फिर से मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए हैं और उन्हें मुंबई इंडियंस टीम की कमान दे दी गई है। आपको बता दे कि गुजरात टाइटंस को फिर से बड़ा झटका लग सकता है। क्योंकि यह खतरनाक खिलाड़ी आईपीएल 2024 के सीजन से बाहर हो सकता है।

आईपीएल 2024 से बाहर होंगे राशिद खान!

आपको बता दे कि अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खतरनाक स्पिन गेंदबाज राशिद खान चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हो गए थे। इसी बीच अफगानिस्तान टीम के हेड कोच ने राशिद खान की इंजरी को लेकर बयान देते हुए कहा है कि वह राशिद खान की फिटनेस को लेकर कोई भी जल्दी नहीं करना चाहते। लेकिन जल्द ही राशिद खान फिर से मैदान पर वापसी कर सकते हैं। लेकिन अगर राशिद खान आईपीएल 2024 के सीजन तक फिट नहीं हुई। तो गुजरात टाइटंस टीम से आगामी सीजन के लिए बाहर हो सकते हैं।

गुजरात के लिए खेलते हैं राशिद खान

राशिद खान को आज के समय में अफगानिस्तान ही नहीं बल्कि दुनिया के खतरनाक स्पिन गेंदबाजों में से एक माना जाता है। राशिद खान ने अपने घातक गेंदबाजी से दुनिया के एक से बढ़कर एक बल्लेबाजों को आउट किया है। राशिद खान ने आईपीएल में अभी तक 105 T20 मैच खेले हैं। जिसमें राशिद खान के नाम 139 आईपीएल विकेट है। पिछले दो सीजनों से राशिद खान गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए नजर आए हैं।

Read More-Virat Kohli सच में है क्रिकेट के किंग, ICC ने दिया साल 2023 के वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts