Thursday, February 5, 2026
Homeखेलवर्ल्ड चैंपियन कप्तान पर भारी पड़ी शुभमन गिल की कप्तानी, GT ने...

वर्ल्ड चैंपियन कप्तान पर भारी पड़ी शुभमन गिल की कप्तानी, GT ने SRH को 7 विकेट से हराया

आज 31 मार्च को आईपीएल 2024 में पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद का सामना युवा कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम गुजरात टाइटंस से हुआ था। जिसमें गुजरात को हैदराबाद के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की है।

-

SRH vs GT: भारत में हुए वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम चैंपियन बनी थी। इसके बाद पैट कमिंस से इस समय आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे हैं। आज 31 मार्च को आईपीएल 2024 में पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद का सामना युवा कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम गुजरात टाइटंस से हुआ था। जिसमें गुजरात को हैदराबाद के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की है।

हैदराबाद ने बनाए थे 162 रन

सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 16 और ट्रेविस हेड 19 रन बनाकर आउट हो गए। पिछले मैच के हीरो रहे अभिषेक शर्मा भी सिर्फ 29 रन की पारी खेल पाए। इसके अलावा मध्य क्रम के बल्लेबाज एडेन मरकम 17 और हेनरिक क्लासेन 24 रन ही बना पाए। इसके बाद अंत में शाहबाज अहमद ने 22 और अब्दुल समद ने 29 रन बनाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके बाद वाशिंगटन सुंदर अपना खाता भी नहीं खोल पाए तो वहीं कप्तान पैट कमिंस दो रन बनाकर नाबाद गए। जिस कारण सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन था।

गुजरात में जीता मैच

गुजरात टाइटंस की तरफ से ओपनर बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत दिलाई। क्योंकि गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने 36 और रिद्धिमान साहा ने 25 रन की तेज तर्रार पारी खेली। इसके बाद युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन 45 रन बनाकर आउट हो गए। अंत में डेविड मिलर ने 44 और विजय शंकर ने 14 रन की नाबाद पारी खेलकर गुजरात टाइटंस को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 7 विकेट से शानदार जीत दिलाई।

Read More-21 साल के इस गेंदबाज ने अपने डेब्यू मैच में ही स्पीड से मचाया गदर, फेंकी IPL 2024 की सबसे तेज गेंद

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts