Saturday, February 7, 2026
Homeखेलसंजू सैमसन के सिक्स से बुरी तरह चोटिल हुई लड़की, गाल पर...

संजू सैमसन के सिक्स से बुरी तरह चोटिल हुई लड़की, गाल पर गेंद लगने से रोने लगी महिला फैन

संजू सैमसन ने आखिरी T20 मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 56 गेंद में 109 रन की नाबाद पारी खेली है इस दौरान संजू सैमसन के बल्ले से 6 चौके और 9 छक्के निकले है।

-

Sanju Samson: संजू सैमसन को अब टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने का मौका मिल रहा है और ओपनिंग करते हैं संजू सैमसन ने तहलका मचा दिया है। भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज के आखिरी T20 मैच में एक बार फिर से शतक लगाया है। लेकिन आखिरी T20 मैच में संजू सैमसंग ने एक ऐसा छक्का लगाया जिससे स्टैंड्स में मौजूद फैन चोटिल हो गई।

चोटिल हुई महिला फैन

आखिरी T20 मैच में संजू सैमसन ने कई छक्के लगाए इस दौरान जब संजू सैमसन ने पहली पारी के दसवें ओवर की पहली गेंद पर एक शानदार छक्का लगाया लेकिन गेंद जाकर स्टेडियम में मौजूद महिला फैन के गाल पर लग गई जिससे महिला फैन काफी दर्द में नजर आई। गाल पर गेंद लगने के कारण महिला फैन को रोते हुए भी देखा गया है। संजू सैमसन ने आखिरी T20 मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 56 गेंद में 109 रन की नाबाद पारी खेली है इस दौरान संजू सैमसन के बल्ले से 6 चौके और 9 छक्के निकले है।

पांच पारियों में जड़े तीन शतक

संजू सैमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट की पिछली पांच पारियों में तीन शतक लगाए हैं। क्योंकि बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी T20 मैच में संजू सैमसन ने शतक लगाया था जिसके बाद अफ्रीका के खिलाफ पहले ही मैच में संजू सैमसन ने अपनी सेंचुरी पूरी कर ली इसके बाद संजू सैमसन अगले दो मैच में लगातार जीरो पर आउट हो गए फिर आखिरी मैच में संजू सैमसन ने फिर से शतक लगा दिया है।

Read More-रोहित की वजह से खत्म हुआ इस स्टार ओपनर का क्रिकेट करियर! लेना पड़ा था सन्यास

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts