Friday, February 6, 2026
HomeखेलKKR में वापसी करते ही गौतम गंभीर ने भरी हुंकार, IPL 2024...

KKR में वापसी करते ही गौतम गंभीर ने भरी हुंकार, IPL 2024 से पहले दी जबरदस्त स्पीच

आईपीएल 2024 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों में गौतम गंभीर जोश भरने को तैयार हो गए हैं और उन्होंने जबरदस्त स्पीच दी है।

-

Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स और भी मजबूत हो गई है क्योंकि इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स में कई खतरनाक खिलाड़ियों की एंट्री हुई है। आईपीएल 2024 में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने फिर से लखनऊ उसको छोड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स में वापसी कर ली है। आपको बता दे कि आईपीएल 2024 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों में गौतम गंभीर जोश भरने को तैयार हो गए हैं और उन्होंने जबरदस्त स्पीच दी है।

गौतम गंभीर ने दी बड़ी स्पीच

कोलकाता नाइट राइडर्स के सभी खिलाड़ी अपनी टीम को चैंपियन बनने के लिए नेट पर खूब पसीना बहा रहे हैं। गौतम गंभीर बतौर मेंटार कोलकाता नाइट राइडर्स में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके बाद उन्होंने प्रैक्टिस के दौरान को स्पीच देते हुए कहा है कि “आप सभी एक सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। आपको यह सुनिश्चित करना है कि आप उसी तरह ट्रेनिंग करें, उसी तरह खेलें और उसी तरह का एटीड्यूड रखें। एक बात की मैं जो गारंटी दूंगा वह है खिलाड़ियों को पूरी तरह से आजादी देना। यह काफी जरूरी है। जो मेरे साथ खेलें हैं, वह इस बात को जानते हैं कि इस टीम में सबके साथ समान व्यवहार किया जाएगा। कोई सीनियर-जूनियर नहीं है।”

हैदराबाद से होगा पहला मुकाबला

कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2024 में अपना पहला मैच 23 मार्च को खेलेगी। कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2024 में अपना आगाज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच खेलकर करेगी। इस बार आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स में सबसे महंगे खिलाड़ी को खरीदा है क्योंकि मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है।

Read More-मुंबई में शामिल हुआ मलिंगा का डुप्लीकेट? वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts