Harbhajan Singh on Kamran Akmal: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के क्रिकेटर आए दिन किसी न किसी वजह से विवादों में बने रहते हैं। 9 जून को भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच महा मुकाबला खेला गया है। आपको बता दे कि लाइव टीवी पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने सिख धर्म को लेकर एक विवादित बयान दे दिया। उसके बाद हरभजन सिंह ने फटकार लगाते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।
कामरान अकमल ने किया विवादित बयान
भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दौरान पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल कमेंट्री कर रहे होते हैं लेकिन इस दौरान कामरान अकमल टीम इंडिया क्रिकेट गेंदबाज अर्शदीप सिंह को लेकर एक विवादित बयान देते हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर के इस बयान से सिख धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंची है इस कारण उस बयान को लिखना मुमकिन नहीं है। इसके बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर विवादों में बना हुआ है।
Absolutely disgusting, hateful and deplorable statements by Pakistani specialists including former Pak cricketer Kamran Akmal covering #INDVPAK match against Indian player Arshdeep Singh because he is Sikh. pic.twitter.com/1GFrIsImWT
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) June 10, 2024
भड़के हरभजन सिंह
इस बयान के बाद भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने पाकिस्तान टीम के पूर्व क्रिकेटर को फटकार लगाई है। पाकिस्तान टीम के पूर्व क्रिकेटर को फटकार लगाते हुए टीम इंडिया के क्रिकेटर हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा “लख दी लानत कामरान अकमल.. मुंह खोलने से पहले तुम्हें सिख का इतिहास पता होना चाहिए। हम सिख ने तुम्हारी मां बहनों को घुसपैठियों से बचाया, उस वक़्त 12 बज रहे थे। तुम्हें शर्म आनी चाहिए। थोड़ा आभार करो कामरान अकमल।”
Read More-न्यूयॉर्क के बाद अब लाहौर में घुसकर पाकिस्तान को हराएगा भारत? सामने आई बड़ी अपडेट
