Thursday, March 12, 2026
Homeखेलमुंबई के लिए बोझ बन रहे रोहित शर्मा? हिटमैन की खराब फार्म...

मुंबई के लिए बोझ बन रहे रोहित शर्मा? हिटमैन की खराब फार्म पर पूर्व कप्तान ने दिया चौंकाने वाला बयान

इसी बीच भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर ने मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की खराब फार्म को लेकर बड़ा बयान दिया है और मुंबई इंडियंस को बड़ी सलाह दी है।

-

IPL 2025: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला बिल्कुल भी नहीं चल रहा है रोहित शर्मा बहुत ही ज्यादा निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे हैं रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को अच्छी शुरुआत नहीं दिला पा रहे हैं। जिस कारण रोहित शर्मा की खराब फार्म मुंबई इंडियंस के लिए चिंता का विषय बनी है। इसी बीच भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर ने मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की खराब फार्म को लेकर बड़ा बयान दिया है और मुंबई इंडियंस को बड़ी सलाह दी है।

हिटमैन को लेकर अंजुम चोपड़ा का बड़ा बयान

भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा ने भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के खराब फार्म पर अपना रिएक्शन दिया है जिसमें उन्होंने कहा “आप खराब फॉर्म में हो सकते हैं। यह कोई अपराध नहीं है, लेकिन इससे टीम को मदद नहीं मिल रही। इससे मुंबई को वह शुरूआत नहीं मिल सकी जो मिलनी चाहिये थी। उनके पास विकल्प है, रोहित को बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेज सकते हैं। ऐसा नहीं है कि रोहित शर्मा फॉर्म में नहीं हैं , कई बार आपको टूर्नामेंट में अच्छी शुरूआत नहीं मिल पाती जिससे बतौर बल्लेबाज या बतौर खिलाड़ी आप पर असर पड़ता है।”

खराब दौर से गुजर रही मुंबई इंडियंस

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की शुरुआत आईपीएल 2025 में बहुत ही खराब रही है जहां पर मुंबई इंडियंस ने अभी तक इस सीजन में 6 मैच खेले हैं जिसमें मुंबई इंडियंस को सिर्फ दो मैच में ही जीत मिली है जबकि चार मैच में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा है। जिस कारण हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस अंक तालिका में सातवें नंबर पर है।

Read More-चेन्नई सुपर किंग्स ने किया ऋतुराज गायकवाड़ के रिप्लेसमेंट का ऐलान, 17 साल के खिलाड़ी की खुली किस्मत

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts