Saturday, February 7, 2026
HomeखेलInd vs Sa: 11 गेंदो में गिरे पांच विकेट, पहली पारी में...

Ind vs Sa: 11 गेंदो में गिरे पांच विकेट, पहली पारी में 153 पर सिमटी Team India

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को 55 रनों पर ढेर करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को बल्लेबाजी में शानदार शुरुआत मिली थी। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार शुरुआत के बाद भी भारतीय क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी दूसरी पारी में लड़खड़ा गई है।

-

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर आज से भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेल रही है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला है। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को 55 रनों पर ढेर करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को बल्लेबाजी में शानदार शुरुआत मिली थी। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार शुरुआत के बाद भी भारतीय क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी दूसरी पारी में लड़खड़ा गई है।

पहली पारी में बिखरी टीम इंडिया

साउथ अफ्रीका टीम के तेज गेंदबाज केगिसो रबाडा ने भारतीय ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को जीरो पर आउट कर दिया था जिसके बाद शुभमन गिल में रोहित शर्मा के साथ मिलकर टीम इंडिया को कुछ समय तक संभाला। रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रवाया अपनाया और कुछ शानदार शॉट खेले। लेकिन रोहित शर्मा के आउट होने के बाद फिर विराट कोहली ने भारतीय टीम को 100 का आंकड़ा पार करवाया। इस दौरान रोहित शर्मा ने 29 और विराट कोहली ने 46 रनों की पारी खेली।

11 गेंदो पर गिरे पांच विकेट

भारतीय क्रिकेट टीम का स्कोर एक समय पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में 153 रन पर चार विकेट था। फिर लगातार भारतीय क्रिकेट टीम विकेट गवांती गई और टीम इंडिया के अंत के पांच विकेट मैच 11 गेंदों पर चले गए। जिस कारण भारतीय क्रिकेट टीम 153 रनों पर पहली पारी में ऑल आउट हो गई। लेकिन इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में 98 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी।

Read More-Ind vs Sa: अपने ही घर में ढेर हुई दक्षिण अफ्रीका टीम, भारत के खिलाफ बनाया शर्मनाक

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts