Homeखेलयुवराज-हरभजन और रैना के खिलाफ दर्ज हुई FIR, इंस्टाग्राम पर रील बनाना...

युवराज-हरभजन और रैना के खिलाफ दर्ज हुई FIR, इंस्टाग्राम पर रील बनाना पड़ा भारी

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह है और युवराज सिंह के अलावा सुरेश रैना विक्की कौशल के तौबा तौबा गाने पर रील बनाते नजर आ रहे हैं। लेकिन इसके बाद भारतीय टीम के इन पूर्व खिलाड़ियों पर FIR दर्ज करा दी गई है।

-

Harbhajan Singh and Yuvraj Singh: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और सुरेश रैना के अलावा युवराज सिंह ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ जीतने के बाद सोशल मीडिया पर एक फनी वीडियो बनाया था। जिसमें टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह है और युवराज सिंह के अलावा सुरेश रैना विक्की कौशल के तौबा तौबा गाने पर रील बनाते नजर आ रहे हैं। लेकिन इसके बाद भारतीय टीम के इन पूर्व खिलाड़ियों पर FIR दर्ज करा दी गई है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटरों पर दर्ज हुई FIR

भारतीय क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया के तौबा तौबा करने पर वीडियो बनाया था जिसमें युवराज सिंह और सुरेश रैना के अलावा हरभजन सिंह लंगड़ा कर चलते दिखाई दे रहे थे। लेकिन इस वीडियो के वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। हरभजन सिंह और युवराज सिंह पर विकलांग लोगों का मजाक उड़ाने का आरोप लगा है। जिस कारण हरभजन सिंह और युवराज सिंह के अलावा सुरेश रैना के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।

वीडियो किया डिलीट वीडियो

भारतीय चैंपियन ने पाकिस्तान चैंपियन को 5 विकेट से हराकर फाइनल का खिताब जीता था जिसके बाद भारतीय चैंपियन के खिलाड़ियों ने मस्ती भरे अंदाज में एक वीडियो बनाया था लेकिन जब इस वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया उसके बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया गया। लेकिन फिर भी लगातार इस मामले को लेकर हरभजन सिंह और युवराज सिंह चर्चा में बने हुए हैं और सुरेश रैना का भी नाम सामने आ रहा है।

Read More-श्रीलंका दौरे से पहले मोहम्मद शमी की हुई वापसी, नेट पर की गेंदबाजी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts