Homeखेलधोनी के लिए फैन ने तोड़ी सिक्योरिटी, मैदान में जाकर छुए माही...

धोनी के लिए फैन ने तोड़ी सिक्योरिटी, मैदान में जाकर छुए माही के पैर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गुजरात और चेन्नई के बीच खेले गए मैच में फिर से महेंद्र सिंह धोनी की दीवानगी देखने को मिली है जिसमें एक फैन ने सुरक्षा घेरे को तोड़कर महेंद्र सिंह धोनी से मिला है। लेकिन इसके बाद पुलिस ने उस फैन को गिरफ्तार कर लिया है।

-

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 42 साल की उम्र में भी खेल रहे हैं। मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी की एक झलक देखने के लिए स्टेडियम में हजारों की संख्या में लोग आते हैं। महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे पसंद किए जाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। गुजरात और चेन्नई के बीच खेले गए मैच में फिर से महेंद्र सिंह धोनी की दीवानगी देखने को मिली है जिसमें एक फैन ने सुरक्षा घेरे को तोड़कर महेंद्र सिंह धोनी से मिला है। लेकिन इसके बाद पुलिस ने उस फैन को गिरफ्तार कर लिया है।

धोनी के लिए फैन ने दिखाई दीवानगी

बीते दिन चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात के बीच मैच खेला गया है। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी अंत में मैदान पर बल्लेबाजी के लिए आए जिसे देखकर सभी फैंस के चेहरे खिल उठे। इस दौरान एक फैन अचानक सुरक्षा घेरे को तोड़कर महेंद्र सिंह धोनी से मिलने के लिए मैदान में कूद पड़ा। इसके बाद उसे फैन ने मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी के पैर छुए और गले लगा। फिर तुरंत सुरक्षा कर्मी उसे पकड़ कर बाहर ले गए।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

इस घटना के बाद अहमदाबाद पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। हिरासत में उसे शख्स ने बताया कि वह स्टूडेंट है सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी से मिलने के लिए उसने सुरक्षा घेरे को तोड़ा था उसका कोई अन्य इरादा नहीं था। हालांकि मैदान में अवैध रूप से घुसने के कारण शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Read More-इन चार तेज गेंदबाजों को जल्द ही मिल सकता है Team India का टिकट, IPL 2024 में दिखाया दम

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts