Thursday, March 12, 2026
Homeखेलमोहम्मद शमी पर एक्स पत्नी ने फिर लगाए गंभीर आरोप, कहा ‘बेटी...

मोहम्मद शमी पर एक्स पत्नी ने फिर लगाए गंभीर आरोप, कहा ‘बेटी के पासपोर्ट पर साइन नहीं किया…’

मोहम्मद शमी की एक्स पत्नी ने भी उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। हाल ही में मोहम्मद शमी अपनी बेटी से मिले हैं। लेकिन फिर से मोहम्मद शमी की एक्स पत्नी हसीन जहां ने उन पर कई आरोप लगाए हैं।

-

Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम हमेशा ही विवादों में रहा है क्योंकि मोहम्मद शमी के क्रिकेट करियर के अलावा उनकी निजी जिंदगी भी काफी मुश्किलों भरी रही है क्योंकि मोहम्मद शमी पर देशद्रोह का भी आरोप लगा था इसके अलावा मोहम्मद शमी की एक्स पत्नी ने भी उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। हाल ही में मोहम्मद शमी अपनी बेटी से मिले हैं। लेकिन फिर से मोहम्मद शमी की एक्स पत्नी हसीन जहां ने उन पर कई आरोप लगाए हैं।

मोहम्मद शमी पर फिर लगे आरोप

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद शमी काफी लंबे समय बाद अपनी बेटी आयरा के साथ मुलाकात की है लेकिन इसी बीच मोहम्मद शमी की एक्स पत्नी हसीन जहां ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा “वे अपनी बेटी के बारे में कुछ भी नहीं पूछते हैं। खुद में ही व्यस्त रहते हैं। आयरा को गिटार और कैमरे की जरूरत थी। लेकिन शमी ने उन्हें नहीं दिलाया। आयरा का पासपोर्ट एक्सपायर हो गया है। वह डॉक्यूमेंट पर साइन करवाने गई थी। लेकिन शमी ने साइन नहीं किए।”

बेटी से मिले थे शमी

साल 2013 में मोहम्मद शमी और हसीन जहां के बीच शादी हुई थी। शादी के 1 साल बाद मोहम्मद शमी एक बेटी के पिता भी बने थे। इसके बाद मोहम्मद शमी और हसीन जहां के बीच साल 2018 में तलाक हो गया और बेटी हसीन जहां के साथ रहने लगी जिस कारण मोहम्मद शमी बेटी से नहीं मिल पाए लेकिन हाल ही में मोहम्मद शमी ने अपनी बेटी के साथ मुलाकात की थी इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और उन्होंने अपनी बेटी को शॉपिंग भी कराई थी

Read More-केएल राहुल के सपोर्ट में उतरा ये बांग्लादेशी दिग्गज, कहा ‘अगर एक दो मैच खराब हो जाते है तो…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts