Friday, February 6, 2026
Homeखेलएक हाथ से सुपरमैन बन इंग्लैंड के खिलाड़ी ने लपका हैरतमंद कैच,...

एक हाथ से सुपरमैन बन इंग्लैंड के खिलाड़ी ने लपका हैरतमंद कैच, देख कर बैन स्टोक्स ने भी पकड़ लिया सिर, वीडियो

यह वीडियो जिंबॉब्वे की दूसरी पारी का है जिसमें देखा जा सकता है कि इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स बैन स्टोक्स करते हुए नजर आ रही है। ओवर की चौथी गेंद पर गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए स्लिप के ऊपर से जा रहे होती है

-

Eng vs Zim: जून में इंग्लैंड और भारत का आमना सामना होने वाला है क्योंकि इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम जाएगी जहां पर पांच मैच की टेस्ट सीरीज भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाएगी। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड में जिंबॉब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच खेला है जिसमें इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। जिंबॉब्वे के खिलाफ मैच में इंग्लैंड के खिलाड़ी ने एक ऐसा कैच पकड़ा है जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए हैं।

हैरी ब्रूक का शानदार कैच

सोशल मीडिया पर जिंबॉब्वे और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो जिंबॉब्वे की दूसरी पारी का है जिसमें देखा जा सकता है कि इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स बैन स्टोक्स करते हुए नजर आ रही है। ओवर की चौथी गेंद पर गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए स्लिप के ऊपर से जा रहे होती है तभी दूसरी स्लिप पर खड़े हैरी ब्रूक हवा में छलांग लगाते हुए आश्चर्यजनक कैच पकड़ लेते हैं। हैरी ब्रूक के कैच को देखकर गेंदबाजी कर रहे इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स के भी होश उड़ जाते हैं और उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपना सिर पकड़ लेते हैं।

इंग्लैंड ने जीता मैच

इंग्लैंड और जिंबॉब्वे के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला गया था जिसमें इंग्लैंड ने जिंबॉब्वे के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 565 रनों का विशाल स्कोर बना दिया था। इस दौरान इंग्लैंड के टॉप 3 बल्लेबाजों में शतक लगाया था। जिसके जवाब में जिंबॉब्वे के बल्लेबाज पहली पारी में 265 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गए। इसके बाद दूसरी पारी में भी जिंबॉब्वे 255 रन के स्कोर पर आउट हो गई इसी के साथ इंग्लैंड ने जिंबॉब्वे को पारी और 45 रन से हरा दिया।

Read More-देश के लिए खेलना सबसे बड़ी बात है…’ इंग्लैंड दौरे पर चयन होने पर क्या बोले साई सुदर्शन

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts