Virat Kohli: भारतीय टीम के बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे लोकप्रिय बल्लेबाज हैं। सोशल मीडिया पर विराट कोहली की बहुत ही बड़ी फैन फॉलोइंग है विराट कोहली सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम हैंडल पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारत के पहले व्यक्ति है। अब इसी बीच विराट कोहली ने चिकन टिक्का की एक सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है। जिसे देखकर विराट कोहली के फैंस हैरत में पड़ गए हैं।
विराट कोहली ने खाया चिकन टिक्का?
टीम इंडिया के क्रिकेटर विराट कोहली ने बीते दिनों सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट से चिकन टिक्का की एक स्टोरी शेयर की थी जिसमें विराट कोहली ने लिखा “ मॉक चिकन टिक्का।” इसके बाद विराट कोहली के फैंस सोच रहे हैं कि क्या विराट कोहली ने मांस खाना शुरू कर दिया है? आपको जानकारी के लिए बता दें इसमें कोई नॉनवेज नहीं है यह चिकन टिक्का सोयाबीन से बनाया जाता है। क्योंकि अब चिकन टिक्का का एक शाकाहारी वर्जन आ गया है। इस चिकन टिक्का की बनावट के कारण लोग मांसाहारी और शाकाहारी वर्जन में अंतर नहीं जान पाते हैं जिस कारण लोग कंफ्यूज हो जाते हैं।
Some people on Twitter really don’t understand the difference between Chicken tikka and Mock chicken tikka (a kinda plant food)
and started controversy against Virat Kohli for eating non veg. 🤣😭 pic.twitter.com/rplyX4QPmq— Akshat (@AkshatOM10) December 12, 2023
शाकाहारी बन गए है विराट कोहली
आपको बता दे कि एक बार टीम इंडिया के क्रिकेटर विराट कोहली ने इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया था कि उन्होंने सालों पहले मांस खाना छोड़ दिया है अब वह पूरी तरह से शाकाहारी हो गए हैं। क्योंकि मांस खाने की वजह से विराट कोहली के शरीर में यूरिक एसिड बहुत ही ज्यादा संख्या में बनने लगता था। जिस कारण विराट कोहली को नॉनवेज खाना छोड़ना पड़ा है। अगर हम विराट कोहली के क्रिकेट करियर की बात करें तो वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में फिर से टीम इंडिया में वापसी करने वाले हैं।
