MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी 43 साल की उम्र में भी खेल रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में भी चेन्नई के लिए विकेट कीपिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी दिल्ली को जीत नहीं दिला पाए। दिल्ली और चेन्नई के बीच मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस की धड़कन तेज हो गई है।
मैदान में पहुंचा धोनी का परिवार
चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला के चेपॉक में खेला गया है। चेन्नई और दिल्ली के बीच मुकाबले को महेंद्र सिंह धोनी की फैमिली देखने पहुंची है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है जिसमें देखा जा सकता है कि चेपॉक के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में चेन्नई और दिल्ली का मुकाबला देखने के लिए का परिवार मौजूद है। इसके बाद फैंस को महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की चिंता सताने लगी है।
Dhoni’s parents are here pic.twitter.com/ou90hU4oAS
— Kasi mama (@Kasi_mama_) April 5, 2025
क्या धोनी लेने वाले हैं संन्यास?
इस तस्वीर के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर अनुमान लगाया जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी ने यह अपना आखिरी मुकाबला खेला है जिस कारण उनकी फैमिली इस मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम पहुंची है और महेंद्र सिंह धोनी जल्दी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि अभी तक महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Read More-युजवेंद्र चहल के साथ तलाक के बाद ‘खतरों’ से खेलती नजर आएंगे धनश्री वर्मा? इस शो में आएंगी नजर
