Sunday, December 7, 2025
HomeखेलCSK के IPL 2025 खेलेंगे धोनी, पूर्व कप्तान ने खुद किया खुलासा

CSK के IPL 2025 खेलेंगे धोनी, पूर्व कप्तान ने खुद किया खुलासा

महेंद्र सिंह धोनी की उम्र 43 साल की हो चुकी है जिस कारण धोनी के आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट खेलने पर लगातार चर्चाएं हो रही है इसी बीच महान सिंह धोनी ने खुद आईपीएल 2025 खेलने पर बड़ा बयान दिया है।

-

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी को दिग्गज खिलाड़ियों में से एक माना जाता है क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान होने के साथ टीम इंडिया के एक दिग्गज विकेटकीपर भी रह चुके हैं। भारतीय टीम से संन्यास के बाद महेंद्र सिंह धोनी अभी भी इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा बने हुए हैं। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की उम्र 43 साल की हो चुकी है जिस कारण धोनी के आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट खेलने पर लगातार चर्चाएं हो रही है इसी बीच महान सिंह धोनी ने खुद आईपीएल 2025 खेलने पर बड़ा बयान दिया है।

धोनी ने अगला सीजन खेलने पर तोड़ी चुप्पी?

हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के टूर्नामेंट के खेलने पर खुद बड़ा बयान दिया है इसे सुनकर चेन्नई के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी ने बयान में कहा “मैं अभी जितने साल भी क्रिकेट खेल सकता हूं, इस खेल का आनंद लेना चाहता हूं। जब आप क्रिकेट को एक प्रोफेशनल खेल के तौर पर देखने लगते हैं तो एक खेल के रूप में इसका आनंद लेना मुश्किल हो जाता है”

साल 2023 में चैंपियन बनी थी CSK

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं क्योंकि उन्होंने पांच बार इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी चेन्नई सुपर किंग्स को जिताई है। आईपीएल 2023 में महेंद्र सिंह धोनी आखिरी बार चेन्नई के कप्तानी करते हुए नजर आए थे जहां पर चेन्नई ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच जीत कर आखिरी बार चैंपियन बनी थी। इसके बाद धोनी ने चेन्नई की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड को दे दी थी।

Read More-आउट होने के बाद आपा खो बैठे विराट कोहली, बॉक्स पर गुस्से में मारा बैट, देखें वीडियो

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts