HomeखेलT20 वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका जाएंगे धोनी, रोहित शर्मा ने किया...

T20 वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका जाएंगे धोनी, रोहित शर्मा ने किया चौंकाने वाला खुलासा

टी20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे। इस बात को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष जय शाह ने पहले ही कंफर्म कर दी थी। इसी बीच रोहित शर्मा ने नरसिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

-

T20 World Cup 2024: भारतीय क्रिकेट टीम को t20 विश्व कप के लिए अमेरिका और वेस्टइंडीज का दौरा करना होगा। अमेरिका और वेस्टइंडीज में t20 विश्व कप के सभी मुकाबले भारतीय टीम खेलेगी। टी20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे। इस बात को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष जय शाह ने पहले ही कंफर्म कर दी थी। इसी बीच रोहित शर्मा ने नरसिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

धोनी को लेकर रोहित ने दिया बड़ा बयान

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा से जब इंटरव्यू के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के t20 विश्व कप में खेलने को लेकर सवाल किया गया था उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा है कि “एमएस धोनी को वर्ल्ड कप में खेलने के लिए मनाना मुश्किल है, लेकिन मेरे ख्याल से वो यूएसए में मौजूद रहेंगे। वो बीमार और थके हुए हैं। वो यूएसए आ रहे होंगे, लेकिन किसी और काम के लिए। धोनी अब गोल्फ खेलने लगे हैं और मुझे लगता है कि यूएसए में भी गोल्फ ही खेलेंगे।”

2020 में लिया था सन्यास

महेंद्र सिंह धोनी आखिरी बार भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे विश्व कप 2019 में खेलते हुए देखे गए थे जहां पर भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने टीम से दूरी बना ली थी। फिर 15 अगस्त साल 2020 को महेंद्र सिंह धोनी ने अचानक अपने एक फैसले से हैरान कर दिया था। 2020 के स्वतंत्रता दिवस पर महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था इसके बाद अब महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में खेल रहे हैं।

Read More-शतक के बाद Rohit Sharma ने अगले मैच के लिए तैयार किया नया बैट, देखें वीडियो

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts