Rinku Singh And Priya Saroj: रिंकू सिंह भारती क्रिकेट टीम के एक स्टार खिलाड़ी हैं उन्होंने लगातार अपने अच्छे परफॉर्मेंस में क्रिकेट जगत में खूब नाम काम रखा है रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए डोमेस्टिक और इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए नजर आते हैं। इस बीच भारतीय टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में आ गए हैं क्योंकि रिंकी सिंह की शादी तय हो गई है। सपा सांसद प्रिया सरोज और रिंकू सिंह एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी की डेट भी सामने आ गई है।
रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की होगी शादी
रिंकू सिंह के फैंस के लिए बड़ी गुड न्यूज़ सामने आई है क्योंकि रिंकू सिंह शादी करने जा रहे हैं रिंकू सिंह की शादी समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ तय हुई है। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी का आयोजन इसी महीने होने वाला है 8 जून को रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी लखनऊ के एक होटल में रखी जाएगी। जहां पर सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की फैमिली के खास लोग मौजूद रहेंगे।
इस दिन होगी शादी
इसी के साथ रिंकू सिंह की शादी की डेट भी सामने आ गई है। भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी नवंबर में होगी। समाजवादी पार्टी सांसद प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की शादी 18 नवंबर को रखी गई है। अगर रिंकू सिंह के क्रिकेट करियर की बात करें तो हाल ही में रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आए थे।
Read More-हो गई भविष्यवाणी, ये टीम बनेगी IPL 2025 की चैंपियन, डेविड वार्नर ने बताया नाम
